देहरादून: ‘नारी शक्ति वंदन’ रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आज 'नारी शक्ति' के जयघोष से गुंजायमान रही। महानगर में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ पदयात्रा एवं बाइक रैली में महिलाओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा, जिसने महिला सशक्तिकरण के संकल्प को एक नई ऊर्जा प्रदान की। इस भव्य आयोजन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज मुख्य रूप से सम्मिलित हुईं।
रैली को संबोधित करते हुए दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि यह आयोजन केवल एक पदयात्रा मात्र नहीं है, बल्कि यह देश की आधी आबादी के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं अब केवल मूक दर्शक या सिर्फ भागीदार नहीं, बल्कि समाज की नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी...






