Friday, September 25News That Matters

Day: September 25, 2026

पटेलनगर फायरिंग मामले में वांछित आरोपी शामली से गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे एक और वांछित आरोपी को दून पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त 2026 को स्विफ्ट कार सवार युवकों ने आईटीएस कॉलेज रोड पर फायरिंग की थी। इसके बाद पीछा करने पर शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूडस चौक के पास दोबारा फायरिंग की गई, जिसमें साहिल नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया था। घटना के संबंध में कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी रोहित को घटना में प्रयुक्त कार के साथ नया गांव बैरियर से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने 24 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर नमन पुत्र सुमित, निवासी ऊंचा गांव, थाना करनाल, जिला शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष को शामली से गिरफ्तार किया।...
सैन्यधाम का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और फिनिशिंग पर दिए विशेष निर्देश

सैन्यधाम का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और फिनिशिंग पर दिए विशेष निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
  देहरादून 25 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को सैन्यधाम का निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण एवं रख-रखाव संबंधी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सैन्यधाम की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने शौर्य स्तम्भ की साफ-सफाई, चारों ओर बने वृत्ताकार बेस एवं उचित फिनिशिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सैन्य धाम स्थित संग्रहालय की रेलिंग के खम्भों के बेस में लगे पत्थरों की फिनिशिंग कराने एवं आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव के निर्देश दिए। साथ ही, शहीदों की नाम पट्टिकाओं को एक समान एवं एक लाइन में व्यवस्थित करने तथा उनकी रिफिनिशिंग एवं रख-रखाव का कार्य भी प्राथमिकता से करने को कहा। मंत्री ने सभागार की वॉल पैनलिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि पैनलिंग की स्थिति के अनुसार या तो उसे बदला जाए ...
26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 26 एवं 27 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेड अलर्ट की अवधि में अनावश्यक यात्रा से बचें और बहुत जरूरी होने पर ही मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद यात्रा करें। उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की कि मौसम की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, गाड़-गदेरों, बरसाती धाराओं एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाएं और तेज बहाव में प्रवेश करने का प्रयास न करें। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील सड़कों एवं स्थानों पर ...