Wednesday, July 29News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में नही होगी देर, स्टूडेंट चेक कर लें अपडेट….

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में नही होगी देर, स्टूडेंट चेक कर लें अपडेट….

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के अच्छी खबर है. दरअसल, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद UBSE इसी महीने में कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है. अब रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर की जाएगी. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को, रोल नंबर की आवश्यकता होगी. रिजल्ट SMS और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो इसी महीने रिजल्ट 25 मई तक घोषित कर दिया जाएगा. फिलहाल रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने का काम किया जा रहा है. 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट को है इंतजार इस साल उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 6 अप्रैल को खत्म हुई थीं. इन बोर्ड परीक्षाओं में लगभ...
12वीं पास स्थानीय युवा बनेंगे दक्ष टूरिस्ट गाइड, पर्यटन विभाग देगा लाइसेंस !

12वीं पास स्थानीय युवा बनेंगे दक्ष टूरिस्ट गाइड, पर्यटन विभाग देगा लाइसेंस !

उत्तराखण्ड
प्रदेश में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने टूरिस्ट डेस्टिनेशन गाइड प्रशिक्षण की योजना शुरू की है।   देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों के मार्गदर्शन के लिए उत्तराखंड में दक्ष टूरिस्ट गाइड तैयार किए जाएंगे। ये टूरिस्ट गाइड स्थानीय युवा ही होंगे। पर्यटन विभाग ने पहल करते हुए 12वीं पास युवाओं को प्रशिक्षण दिलाना शुरू कर दिया है। इसके लिए हर जिले से 30 युवा चुने गए हैं।   प्रदेश में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने टूरिस्ट डेस्टिनेशन गाइड प्रशिक्षण की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में 30-30 युवाओं को टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गढ़वाल मंडल के लगभग सभी जिलों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब कुमाऊं मंडल के 12वीं पास युवाओं के पास टूरिस्ट गाइड बनने का मौका है। 10 दिन का प्रशिक्षण देने क...
हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश की हिंदू युवती को दी दरगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति, पढ़ें पूरा मामला…..

हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश की हिंदू युवती को दी दरगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति, पढ़ें पूरा मामला…..

उत्तराखण्ड
युवती का कहना था कि जब वह पिरान कलियर में नमाज अदा करने के लिए जाती है तो हिंदू संगठन विरोध करते हैं जबकि यह उसकी धार्मिक स्वतंत्रता का मामला है।   उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश की हिंदू युवती को दरगार में नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि युवती को नमाज पढ़ने जाने से पहले संबंधित थाने के एसएचओ को एक प्रार्थनापत्र देकर इसकी जानकारी देनी होगी। जिससे उन्हें को सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।   ये है पूरा मामला बता दें कि मध्य प्रदेश की मूल निवासी 22 वर्षीय युवती व 35 वर्षीय मुस्लिम युवक फरमान एक साथ रहते हैं और दोनों हरिद्वार की फार्मा कंपनी में साथ जॉब करते हैं। युवती ने फरमान के साथ हाल ही में नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। युवती का कहना था कि उसका नमाज पढ़ने का मन करता है। जब वह पिरान कलियर में नमाज अदा करने के लिए जाती है तो हिंदू संगठन विरोध करत...
जौलीग्रांट : मुंबई के लिए 17 मई से शुरू होगी विस्तारा की फ्लाइट !

जौलीग्रांट : मुंबई के लिए 17 मई से शुरू होगी विस्तारा की फ्लाइट !

उत्तराखण्ड
विमान कंपनी विस्तारा आगामी 17 मई से देहरादून-मुंबई के बीच 15 दिनों के लिए अपनी एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट सुबह साढ़े आठ बजे मुंबई से जौलीग्रांट आएगी और आधे घंटे बाद यहां से मुंबई के लिए रवाना होगी। दरअसल, देहरादून एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी गो फर्स्ट देहरादून-मुंबई के बीच नियमित अपनी फ्लाइट संचालित कर रही थी। लेकिन बीते करीब एक हफ्ते से गो फर्स्ट के सामने वित्तीय संकट खड़ा होने से कंपनी की उड़ानें बंद हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली व मुंबई के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। जिस कारण यात्री परेशान थे। इसे देखते हुए विस्तारा एयरलाइंस इस रूट पर 15 दिनों के लिए अपनी एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है। पैसेंजर मिलने पर इस फ्लाइट को नियमित भी किया जा सकता है।   एयरपोर्ट सुत्रों के अनुसार विस्तारा पहले ही देहरादून-दिल्ली और देहरा...
आज होगा देश के प्रथम पशुपतिनाथ मंदिर का शिलान्यास, चार धाम यात्रा के बाद कर सकेंगे दर्शन !

आज होगा देश के प्रथम पशुपतिनाथ मंदिर का शिलान्यास, चार धाम यात्रा के बाद कर सकेंगे दर्शन !

उत्तराखण्ड
सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पैतृक गांव सैंण (बिरमोली) को पांचवे तीर्थ के रूप में स्थापित करने की कवायद शुरू की गई है। इसी क्रम में गांव में आज पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।   कोटद्वार : सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पैतृक गांव सैंण (बिरमोली) को पांचवे तीर्थ के रूप में स्थापित करने की कवायद शुरू की गई है। इसी क्रम में गांव में आज पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।   डा.हरिवंशराय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान ने नेपाल में पशुपति क्षेत्र विकास कोष से वार्ता कर ग्राम सैंण में पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना का आग्रह किया था। प्रतिष्ठान के संस्थापक निवृत्ती तुकाराम यादव ने बताया शास्त्रों के अनुसार, उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के बाद पशुपति नाथ की यात्रा करना भी आवश्यक है।   आज होगी भव्य प्रतिमा का शिलान्यास लेकिन, पशुपतिनाथ के नेप...
AIIMS Rishikesh: पहली बार हुआ एम्स ऋषिकेश में किडनी प्रत्यारोपण, 27 साल के युवक को लगाई गई पिता की किडनी

AIIMS Rishikesh: पहली बार हुआ एम्स ऋषिकेश में किडनी प्रत्यारोपण, 27 साल के युवक को लगाई गई पिता की किडनी

उत्तराखण्ड
नैनीताल का रहने वाला युवक किडनी फेलियर की समस्या से ग्रसित था। किडनी प्रत्यारोपण ही अंतिम विकल्प था। युवक को उसके पिता की किडनी लगाई गई  जल्द ही हार्ट ट्रांसप्लांट और लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी जल्द ही एम्स ऋषिकेश में शुरू होगी।   अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश (एम्स) में 27 वर्षीय युवक की किडनी प्रत्यारोपित कर उसे नया जीवन दिया गया है। युवक को उसके पिता की किडनी लगाई गई है। इसी के साथ एम्स ऋषिकेश उत्तराखंड का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है जहां किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हुई है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि नैनीताल का रहने वाला यह युवक किडनी फेलियर की समस्या से ग्रसित था। किडनी प्रत्यारोपण ही अंतिम विकल्प था। हालांकि यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य था जिसे संस्थान की यूरोलाॅजी, नेफ्रोलाॅजी और ऐनेस्थेसिया विभाग की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक ...
Dehradun: एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बंगलूरू के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस की मिली डिग्री !

Dehradun: एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बंगलूरू के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस की मिली डिग्री !

उत्तराखण्ड
चार महीने में पुलिस ने कई फर्जी डॉक्टरों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी है। इसी कड़ी में एक और फर्जी डॉक्टर आसिफ अंसारी निवासी मोहल्ला छिपयान, अंडों वाली गली, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।   पुलिस ने एक और फर्जी डॉक्टर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू की फर्जी डिग्री हासिल की थी और भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था। इस मामले में यह 20वीं गिरफ्तारी है। गौरतलब है कि दस जनवरी को फर्जी डॉक्टर गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। नेहरू कॉलोनी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि चार महीने में पुलिस ने कई फर्जी डॉक्टरों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को एक और फर्जी डॉक्टर आसिफ अंसारी निवासी मोहल्ला छिपयान, अंडों...
प्रदेश सरकार ने उपनल कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, अब प्रतिमाह मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता !

प्रदेश सरकार ने उपनल कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, अब प्रतिमाह मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता !

उत्तराखण्ड
18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उपनल कर्मियों को हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने का फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संगठन में इस फैसले खुशी की लहर दौड़ पड़ी।   प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। उपनल कर्मियों को अब हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा, जो उन्हें पहले हर तीन माह में दिया जाता था। हालांकि प्रोत्साहन भत्ते में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इससे राज्य में करीब 25 हजार उपनल कर्मियों को फायदा होगा। उपनल कर्मचारी संगठन की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस संंबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंंध में 18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है। &nbs...
केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार !

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार !

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा के लिए 22 फरवरी से 10 मई तक 27 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। फिलहाल, खराब मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है।   चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार कर गया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख से तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि अब तक चारोंधाम में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। संयुक्त निदेशक पर्यटन याेगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए 22 फरवरी से 10 मई तक 27 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। फिलहाल, खराब मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है। बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। 22 अप्रैल से 10 मई तक चारोंधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या छह लाख से अधिक हो गई है। अब...
Uttarakhand: पेपर लीक के बाद पहली सचिवालय रक्षक परीक्षा को UKSSSC तैयार, जानने के लिए पढिये…

Uttarakhand: पेपर लीक के बाद पहली सचिवालय रक्षक परीक्षा को UKSSSC तैयार, जानने के लिए पढिये…

उत्तराखण्ड
परीक्षा के मद्देनजर आयोग के अध्यक्ष ने अल्मोड़ा और नैनीताल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। पिछले डेढ़ माह में आयोग ने कनिष्ठ सहायक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक की लिखित परीक्षाओं का परिणाम जारी कर अभिलेख सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर ली है।   स्नातक स्तरीय सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के बाद अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नए सिरे से भर्ती परीक्षाओं के लिए तैयार हो चुका है। इस क्रम में पहली परीक्षा 21 मई को सचिवालय सुरक्षा संवर्ग, रक्षक भर्ती की होगी, जिसके लिए चार जिलों में 62 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बुधवार को परीक्षा के मद्देनजर अल्मोड़ा और नैनीताल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सहयोग से ये परीक्षाएं...