केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के पांचवें चरण की बुकिंग आज से होगी शुरू
देहरादून: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के पांचवें चरण की बुकिंग शुक्रवार को होगी। इस बार 18 से 27 मई तक 10 दिनों की बुकिंग की जा सकेगी। पहले चार चरणों में अभी तक तकरीबन 17943 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। इसके लिए आज दोपहर 12 बजे आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग विंडो खोली जाएगी।
हेली सेवाओं के प्रति खासा उत्साह
25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही हेलीकाप्टर सेवा भी शुरू हो गई थी। केदारनाथ धाम के लिए इस वर्ष शुरुआत में आठ हेली कंपनियों को नौ हेलीपैड से हेली सेवा संचालन का जिम्मा दिया गया था। हालांकि केदारनाथ में निरीक्षण को गए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी की मृत्यु के बाद इनमें से एक कंपनी के हेलीकाप्टरों का संचालन रोक दिया गया है। ऐसे में अब सात हेली कंपनियां ही सेवाएं दे रही हैं।
शुरुआत से ही तीर्थ यात्रियों में हेली सेवाओं के प्रति खासा उत...








