Sunday, July 26News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की धरोहरों से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान, मन को मोह रही हैं 13 जिले-13 डेस्टिनेशन थीम से सजी एयरपोर्ट की दीवार !

उत्तराखंड की धरोहरों से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान, मन को मोह रही हैं 13 जिले-13 डेस्टिनेशन थीम से सजी एयरपोर्ट की दीवार !

उत्तराखण्ड
देहरादून। जी 20 के आगामी कार्यक्रम और विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र की दीवारों और पार्क को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। यह काम काफी हद तक पूरा किया जा चुका है और खासकर एयरपोर्ट की दीवारें नए रूप में मन को मोह रही हैं। दीवारों पर प्रदेश के 13 जिले, 13 डेस्टिनेशन की थीम पर पेंटिंग कराई गई है।   गुरुवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सुंदरीकरण के कार्यों का जायजा लिया। उपाध्यक्ष तिवारी के मुताबिक बद्रीनाथ धाम समेत अन्य थीम की पेंटिंग बेहतर ढंग से तैयार की गई हैं। यहां के पार्क को भी बेहतर बनाया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों के किनारे की दीवारों को साफ सुथरा बनाने के साथ ही सुंदरीकरण कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। जौलीग्रांट एयर पोर्ट के साथ ही ऋषिकेश की तरफ़ जाने वाली सड़क और ऋषिकेश में भी सुंदरीकर...
राशन कार्ड धारकों को अब मिलेगी सस्ती चीनी और नमक, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव…

राशन कार्ड धारकों को अब मिलेगी सस्ती चीनी और नमक, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां राशन कार्ड धारकों को फ्री में गेहूं, चावल दिए जा रहे हैं। वहीं राशन कार्ड धारकों के लिए एक और खुशखबरी आई है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार गरीबों के हित में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार द्वारा प्रदेश में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले लाख राशनकार्डधारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दो किलो चीनी और एक किलो नमक का तोहफा देने वाली है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी सरकार अब एनएफएसए के साथ एसएफवाइ के राशनकार्डधारकों को भी सस्ती चीनी और नमक की सुविधा देने जा रही है। राज्य के सभी 23 लाख राशनकार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों से दो किलो चीनी और एक किलो नमक देगी। इसके लिए राशन डीलरों को प्रतिकार्ड एक प्रतिशत का लाभांश दिया जाएगा। अधिकारियों को लाभांश के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा गरीबों को चीनी पर प्रति किलोग्राम...
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर…अब हरिद्वार से हर रविवार चलेगी ये सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन  !

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर…अब हरिद्वार से हर रविवार चलेगी ये सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन !

उत्तराखण्ड
यात्रियों की संख्या में हो रहे इजाफे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से आठ ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाने का फैसला लिया है। वहीं हरिद्वार से साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन महीने में चार चक्कर लगाएगी। अब बड़ोदरा के लिए हरिद्वार जिले से हर रविवार को सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी। गर्मी के दिनों यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए रेलवे ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच के अलावा स्लीपर और सामान्य कोच लगाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह के अनुसार साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन महीने में चार चक्कर लगाएगी। बताया कि बड़ोदरा से हर शनिवार हरिद्वार के लिए यह ट्रेन चलेगी। जबकि हर रविवार को हरिद्वार से बड़ोदरा के लिए यह ट्रेन चलेगी। आठ ट्रेन में लगाए जाएंगे अतिरिक्त ...
अब विवाह प्रमाणपत्र और स्कूल की टीसी से भी बन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, ये दस्तावेज भी आएंगे काम !

अब विवाह प्रमाणपत्र और स्कूल की टीसी से भी बन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, ये दस्तावेज भी आएंगे काम !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में नई व्यवस्था के लिए परिवहन मंत्रालय ने सचिव को ड्राफ्ट भेजा है। मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए मान्य दस्तावेज की ड्राफ्ट लिस्ट जारी की है, जिसमें नाम, पते, उम्र को सत्यापित करने के लिए 30 दस्तावेज शामिल हैं।   अब विवाह प्रमाण पत्र, स्कूल की टीसी से भी ड्राइविंग लाइसेंस बन सकेगा। परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के संबंध में ड्राफ्ट सचिव परिवहन को भेजा है। इस पर सुझाव मांगे गए हैं। इससे 30 तरह के दस्तावेज से डीएल बनाने की राह आसान हो जाएगी। सड़क परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए मान्य दस्तावेज की ड्राफ्ट लिस्ट जारी की है, जिसमें नाम, पते, उम्र को सत्यापित करने के लिए 30 दस्तावेज शामिल हैं। इन दस्तावेजों में से किसी एक के जरिए लाइसेंस लिया जा सकता है। मंत्रालय ने इस पर र...
मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम मास्टर प्लान पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम मास्टर प्लान पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि आगामी 40 सालों में क्षेत्र की यातायात व्यवस्था व अन्य पर्यटन सुविधाओं को ध्यान में रख कर जागेश्वर धाम विकसित किया जाए। धाम के आसपास के क्षेत्रों को भी मास्टर प्लान में शामिल कर पर्यटन की दृष्टि से विकसित करें। बृहस्पतिवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम मास्टर प्लान पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि आने वाले समय में जो क्षेत्र बॉटल नेक बन सकते हैं, उन्हें अभी से इस प्रकार से डिजाइन किया जाए कि यातायात बढ़ने के बाद भी जाम की संभावना कम हो। जागेश्वर धाम के आसपास वन क्षेत्र होने के कारण ईको दूरिज्म की संभावनाएं भी तलाशें। उन्होंने ऐसे दर्शनीय स्थलों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए जहां दूरबीन स्थापित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे बहुत से व्यू प्वाइंट हैं, जहां से हिमालय की पूरी श्रृंखला...
प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले चार दिन रहेंगा ऐसा मौसम…

प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले चार दिन रहेंगा ऐसा मौसम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां गुरूवार को अचानक बदले मौसम के बाद बिजली गिरने और बारिश-बर्फबारी की खबरे सामने आई है । वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले चार दिन भारी बताए जा रहे है। कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते है कहां होगी बारिश कहां गिरेगी बिजली… मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल को यलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं अपरान्ह और शाम के समय गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।तो वहीं इसके अलावा 29 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चल सकती है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि ...
एयर एंबुलेंस सेवा के लिए एम्स और पिनाकल कंपनी में हुआ एमओयू, मई में शुरू होगा संचालन  !

एयर एंबुलेंस सेवा के लिए एम्स और पिनाकल कंपनी में हुआ एमओयू, मई में शुरू होगा संचालन !

उत्तराखण्ड, देहरादून
एयर एंबुलेंस के लिए पिनाकल कंपनी की ओर से सेवा दी जाएगी जबकि पवन हंस एयर एंबुलेंस के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराएगा। इसके लिए पवन हंस ने हेलीकॉप्ट खरीदा है। इसे मेरठ में एयर एंबुलेंस के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।   एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए एम्स ऋषिकेश और पिनाकल कंपनी के बीच एमओयू किया गया है। आपातकालीन और ट्रामा सेवाओं के लिए मई में एम्स से एयर एंबुलेंस सेवा संचालित होगी। पवन हंस की ओर से मेरठ में एयर एंबुलेंस को तैयार किया जा रहा है। हेलीकॉप्ट मिलते ही एम्स प्रशासन सेवा शुरू करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली है। आपातकालीन व ट्रामा सेवा के लिए गंभीर मरीजों को तत्काल एम्स पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से पहली बार एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। बृहस्पतिवार को एम्स ऋषिकेश और पिनाकल कंपनी के बीच एयर एंबुलेंस संचालित करने के लिए एमओयू किया है। इसके बाद ...
यूकेपीएससी: सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आयोग सात मई को कराएगा प्रदेशभर में परीक्षा !

यूकेपीएससी: सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आयोग सात मई को कराएगा प्रदेशभर में परीक्षा !

उत्तराखण्ड
सहायक लेखाकार परीक्षा पूर्व में 23 अप्रैल को तय की थी लेकिन ईद की वजह से आयोग ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी थी। अब यह परीक्षा सात मई को होने जा रही है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक लेखाकार परीक्षा के एडमिट कार्ड दोबारा जारी कर दिए गए हैं।   उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती परीक्षा प्रदेशभर में सात मई को आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर, आयोग ने संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के पदों पर भर्ती को हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सहायक लेखाकार परीक्षा पूर्व में 23 अप्रैल को तय की थी लेकिन ईद की वजह से आयोग ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी थी। अब यह परीक्षा सात मई को होने जा रही है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक ...
अंकिता हत्याकांड : हत्याकांड में जेंडर को लेकर सामने आया नया विवाद, गवाह नंबर सात खुशराज लड़का या लड़की ?

अंकिता हत्याकांड : हत्याकांड में जेंडर को लेकर सामने आया नया विवाद, गवाह नंबर सात खुशराज लड़का या लड़की ?

उत्तराखण्ड
अंकिता हत्याकांड मामले में बचाव पक्ष का कहना है कि पुलिस बताना चाहती थी कि वनंत्रा रिजॉर्ट लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं था। यहां सब लड़के ही काम कर रहे थे। अकेली अंकिता को यहां परेशान किया गया। खुशराज लड़का है या लड़की, इसे सिद्ध करने के लिए कोई आधार कार्ड या अन्य परिचय पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।   अंकिता हत्याकांड में गवाह के जेंडर को लेकर विवाद सामने आया है। कोर्ट में सोमवार को गवाही के लिए पहुंचे गवाह नंबर सात खुशराज को बचाव पक्ष ने लड़की बताया है। आरोप है कि अभियोजन ने उसे जानबूझकर लड़का बताकर कोर्ट में पेश किया है। वह जन्म से लड़की ही है। बचाव पक्ष अब इसके पक्ष में साक्ष्य जुटाने की बात कर रहा है। दरअसल, अंकिता हत्याकांड में खुशराज की गवाही अहम है। इसी ने सबसे पहले अंकिता को फोन पर चिल्लाते हुए सुना था। लेकिन, बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवाण के तर्क से इसमें नया विव...
यूकेपीएससी सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इन दिन होगा एग्जाम…

यूकेपीएससी सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इन दिन होगा एग्जाम…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो सहायक लेखाकार परीक्षा 2022  देने वाले है वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  ukpsc.net.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 07 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र का उपयोग करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करने की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं या नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। ऐसे करें डाउनलोड चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं चरण 2: होमपेज पर, सहायक लेखाकार एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। चरण 3: अपने आवेदन संख्य...