उत्तराखंड में जल्द ही होगा एयर एंबुलेंस का आगाज, मरीजों को मिलेगा लाभ…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द ही एयर एंबुलेंस का आगाज होने वाला है। देश के समस्त एम्स में से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश पहला ऐसा केंद्र बनने जा रहा है, जहां से एयर एंबुलेंस सेवा शीघ्र संचालित होंगी। इस सेवा से आपदा या किसी हादसे के दौरान मरीजों को आसानी से कम समय में बड़े अस्पताल का इलाज उपलब्ध हो सकेगा। इसके लिए हेलिकॉप्टर खरीद लिया गया है। मई माह से योजना धरातल पर नजर आएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए एम्स ऋषिकेश और पिनाकल कंपनी के बीच एमओयू किया गया है। आपातकालीन और ट्रामा सेवाओं के लिए मई में एम्स से एयर एंबुलेंस सेवा संचालित होगी। पवन हंस की ओर से मेरठ में एयर एंबुलेंस को तैयार किया जा रहा है। हेलीकॉप्ट मिलते ही एम्स प्रशासन सेवा शुरू करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली है। जल्द ही एयर एंबुलेंस का उत्तराखंड में संचालन शुरू हो जाएगा। ज...








