Saturday, July 25News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : बदला मौसम, पहाड़ से मैदान तक चली ठंडी हवाएं, चोटियों पर बर्फबारी, भारी बारिश का येलो अलर्ट  !

उत्तराखंड : बदला मौसम, पहाड़ से मैदान तक चली ठंडी हवाएं, चोटियों पर बर्फबारी, भारी बारिश का येलो अलर्ट !

उत्तराखण्ड
मौसम विभाग की ओर से 21 अप्रैल तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।   उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट बदली। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं। मौसम में परिवर्तन होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। गंगोत्री धाम की पहाड़ियों और गौमुख के आस-पास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। यमुना घाटी में भी हल्की बारिश हुई। वहीं,  मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि संवेदनशील इलाकों में भूस्ख...
उद्यान विभाग के 12 आउटलेट चारधाम रुट पर स्थापित होगें : मंत्री गणेश जोशी

उद्यान विभाग के 12 आउटलेट चारधाम रुट पर स्थापित होगें : मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखण्ड
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल निर्देशन में 24 अप्रैल से प्रारम्भ होने जा रही चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्गो में स्थापित राजकीय फल संरक्षण केन्द्रों को प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 तक खोले जाने का निर्णय लिया गया है।   कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यात्रा के दौरान प्रदेश तथा प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए किसानों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को विक्रय के लिए रखा जाऐगा। जिसमें मुख्य रुप से बुरॉश जूस, माल्टा जूस, हिन्सार जूस, ऑवला जूस, शहद, मशरूम, कैण्डी आदि सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि हार्टिकल्चर मिशन फॉर नार्थ ईस्ट एण्ड हिमालयन स्टेट एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनाओं (पीएमएफएमई) के माध्यम से यह कार...
20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, लेकिन बंद नहीं होंगे मंदिरों के कपाट  !

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, लेकिन बंद नहीं होंगे मंदिरों के कपाट !

उत्तराखण्ड
20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण है, लेकिन भारत में असर नहीं होगा। सूर्य का असर नहीं होने से न तो सूतक लगेगा और न ही मंदिरों के कपाट बंद किए जाएंगे। विद्या सोसाइटी कनखल के ज्योतिषाचार्य डाॅ. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक, 20 अप्रैल का सूर्य ग्रहण का असर साउथ ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया देशों में होगा। ग्रहण पूरे भारत में दिखाई नहीं देगा। कहा कि सूर्य ग्रहण का किसी भी राशि पर प्रभाव नहीं होगा। गर्भवती महिलाओं पर भी कोई प्रभाव नहीं होगा, लेकिन जिनकी कुंडली में राहु सूर्य की युति और ग्रहण योग हैं, उन्हें ग्रहण प्रभावित कर सकता है।   कहा कि जिन देशों में ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर इसका प्रभाव शुभ नहीं होगा, क्योंकि ग्रहण सूर्य की उच्च राशि मेष में होगा। उच्च राशि में पड़ा सूर्य ग्रहण राजनीति की दशा और दिशा बदलने वाला होता है। डाॅ. मिश्रपुरी ने बताया कि इस साल चार ग्रहण हैं। भारत में केवल अक्तूबर 28...
आनलाइन बुकिंग कराने वाले 13 हजार तीर्थयात्री ही केदारनाथ दर्शन कर सकेंगे

आनलाइन बुकिंग कराने वाले 13 हजार तीर्थयात्री ही केदारनाथ दर्शन कर सकेंगे

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग:आनलाइन बुकिंग कराने वाले 13 हजार तीर्थयात्री ही केदारनाथ धाम में प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे। दो हजार का स्लाट आफलाइन बुकिंग कराने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए रखा गया है। नई व्यवस्था के अनुसार प्रति घंटे 1200 तीर्थ यात्रियों को ही बाबा के दर्शन कराए जाएंगे। बीते वर्ष तक दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों को लंबी लाइन में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। इससे वर्षा व बर्फबारी होने पर व्यवस्था गड़बड़ा जाती थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने इस बार टोकन व्यवस्था लागू की है। दर्शन के लिए प्रतिदिन 13 हजार तीर्थ यात्रियों की आनलाइन बुकिंग की जा रही है। सोनप्रयाग में क्यूआर कोड मशीन से होगा सत्यापन आनलाइन पंजीकरण लेकर आए तीर्थ यात्रियों का सोनप्रयाग में क्यूआर कोड मशीन से सत्यापन होगा। इसके बाद ही उन्हें केदारनाथ जाने की अनुमति दी जाएगी। मंदिर में जाने से पहले तीर्थय...
पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज होगी सचिवालय में, रोपवे निर्माण सहित इन प्रस्‍तावों पर लगेगी मुहर

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज होगी सचिवालय में, रोपवे निर्माण सहित इन प्रस्‍तावों पर लगेगी मुहर

उत्तराखण्ड
देहरादून :  पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार शाम चार बजे सचिवालय में होगी। बैठक में उपनल कर्मचारियों के विशेष भत्ते में संशोधन, रोपवे निर्माण, पर्यटन विभाग से संबंधित नियमावली, शहरी विकास, आवास समेत विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।
मुख्यमंत्री से मिलने वालों का सघन सत्यापन किया जाएगा, ये हैं नए नियम

मुख्यमंत्री से मिलने वालों का सघन सत्यापन किया जाएगा, ये हैं नए नियम

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री से मिलने वालों का सघन सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले और कवरेज पर जाने वाले मीडियाकर्मियों की भी कई स्तरों पर चेकिंग की जाएगी। इस संबंध में सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। बता दें कि राज्य में केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही जेड प्लस सिक्योरिटी उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश में हुए घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी बीच रविवार को इंटेलीजेंस ने भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एक अलर्ट प्रशासन और मुख्यमंत्री सुरक्षा विभाग को दिया था। मीडियाकर्मियों की कई स्तर पर की जाएगी चेकिंग इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को मजबूत करने की सिफारिश की गई थी। इस संबंध में सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन और इंटेलीजेंस के अधिकारियों के साथ ब...
यूकेएसएसएससी : आयोग ने जारी किया कर्मशाला अनुदेशक का परिणाम, चुने हुए अभ्यर्थियों का 27 अप्रैल से अभिलेख सत्यापन !

यूकेएसएसएससी : आयोग ने जारी किया कर्मशाला अनुदेशक का परिणाम, चुने हुए अभ्यर्थियों का 27 अप्रैल से अभिलेख सत्यापन !

उत्तराखण्ड
भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद आयोग की इस परीक्षा पर भी संकट के बाद मंडरा रहे थे। बाद में आयोग ने गहराई से जांच पड़ताल की थी। इसके बाद आयोग ने तय किया था कि 157 पदों पर भर्ती की कर्मशाला अनुदेशक परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ है।   उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कर्मशाला अनुदेशक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा पिछले साल 12 जून को हुई थी, जिसमें 3972 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग चुने हुए अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का काम 27 अप्रैल से शुरू करेगा। आयोग की इस परीक्षा पर स्नातक स्तरीय व अन्य भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद संकट के बाद मंडरा रहे थे। बाद में आयोग ने गहराई से जांच पड़ताल की थी। इसके बाद आयोग ने तय किया था कि 157 पदों पर भर्ती की कर्मशाला अनुदेशक परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ है। एक-एक सवाल डिलीट किया आयोग ने इस परीक्षा की ...
देहरादून : प्रेमनगर में वृद्धा की हत्या के मामले पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग  !

देहरादून : प्रेमनगर में वृद्धा की हत्या के मामले पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग !

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून :  प्रेमनगर में वृद्धा की हत्या के मामले पुलिस ने एक युवती समेत दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपित प्रेमनगर क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं।   सूत्रों की मानें तो युवती ने वृद्धा से ब्याज पर रुपये लिए हुए थे। रकम लौटानी न पड़े, इसलिए उसने अपने दोस्त से वृद्धा की हत्या करवा दी। इसके बाद युवती वृंदावन फरार हो गई थी, जिसे पुलिस देहरादून ला रही है। वृद्धा के घर पर मिली डायरी से पुलिस हत्यारोपितों तक पहुंची। इसी डायरी में वह ब्याज पर रुपये लेने वालों का हिसाब रखती थीं। एसएसपी आज (मंगलवार) को इस मामले का पर्दाफाश कर सकते हैं।   12 अप्रैल देर शाम एफआरआइ से सेवानिवृत्त 78 वर्षीय मंजीत कौर विंग नंबर एक स्थित अपने घर में मृत मिलीं। उनके गले पर चाकू से काटने के निशान थे। दिनभर फोन न उठाने पर दिल्ली निवासी बड़ी बेटी ने पड़ोसियों से अपनी मां का हाल जानने को कहा...
देहरादून : सड़क पर उतरा प्रशासनिक अमला, ध्वस्त किए 75 अतिक्रमण !

देहरादून : सड़क पर उतरा प्रशासनिक अमला, ध्वस्त किए 75 अतिक्रमण !

उत्तराखण्ड
दून की यातायात व्यवस्था को ध्वस्त करने के पीछे एक बड़ा कारण अतिक्रमण भी है। कहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सामान सड़क तक पसरा है तो कहीं सड़क और फुटपाथ पर खोखे आदि खड़े कर दिए गए हैं। अतिक्रमण पर पुलिस और संबंधित विभागों की चुप्पी के चलते ट्रैफिक जाम से आम से लेकर खास तक आजिज आ चुके हैं।   यातायात सुधार की दिशा में मुख्य सचिव के तेवर लंबे समय से तल्ख हैं और अब जिला प्रशासन का सब्र भी जवाब दे गया। अतिक्रमणकारियों को सबक सिखाने के लिए जिलाधिकारी ने प्रमुख सड़कों और चौराहों पर एक साथ 40 अधिकारियों की टीम उतार डाली। शहर को पांच जोन में बांटकर तीन घंटे तक ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 75 अतिक्रमण हटाए गए।   जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में सभी जोन सोमवार दोपहर को एक साथ कार्रवाई शुरू की गई। सफेदपोशों के दबाव से कार्रवाई को बचाने के लिए अंतिम समय तक प्रशासन ने पत्ते नहीं खोले। ताकि अतिक्...
देहरादून : धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, रोपवे निर्माण सहित इन प्रस्‍तावों पर लगेगी मुहर !

देहरादून : धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, रोपवे निर्माण सहित इन प्रस्‍तावों पर लगेगी मुहर !

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक मंगलवार को पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक में उपनल कर्मचारियों के विशेष भत्ते में संशोधन रोपवे निर्माण पर्यटन विभाग से संबंधित नियमावली शहरी विकास आवास समेत विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।   देहरादून : पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार शाम चार बजे सचिवालय में होगी। बैठक में उपनल कर्मचारियों के विशेष भत्ते में संशोधन, रोपवे निर्माण, पर्यटन विभाग से संबंधित नियमावली, शहरी विकास, आवास समेत विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...