धारचूला : बारूदी विस्फोट से चट्टान खिसकी, सैकड़ों लोगों ने भूखे पेट वाहन में बिताई रात, घंटों बंद रहा मार्ग !
धारचूला : रविवार को गुंजी में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे सैकड़ों लोगों को हिलवेज कंपनी की दादागिरी का शिकार होना पड़ा। धारचूला से लगभग सात किमी दूर दोबाट और स्याटा के मध्य कंपनी द्वारा बारूदी विस्फोट किए जाने से चट्टान खिसक गई और मार्ग बंद हो गया। गुंजी से देर सायं लौट रहे चार सौ से अधिक लोग फंस गए।
फंसे लोगों ने वाहनों और कंपनी के कंटेनरों में रात गुजारी। कुछ ही लोगों को भोजन मिला परंतु अधिकांश लोग भूखे प्यासे रहे। कंपनी की इस चूक पर प्रशासन भी मौन रहा।
रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर काफी संख्या में लोग उच्च हिमालयी गांव गुंजी पहुंचे थे। लेकिन केंद्रीय मंत्री का दौरा रद हो गया था। गुंजी में आयोजित कार्यक्रम के बाद लोग शाम को धारचूला को लौटे।
जिलाधिकारी सहित अन्य आला अधिकारी सबसे पहले आए। आला अधिकारियों के दोबाट से आगे आन...








