पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में मचा हंगामा, बाथरूम में छिपकर बचाई जान
रुद्रपुर : रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। हंगामे को देख पंजाबी सिंगर ने बाथरूम में छिपकर जान बचाई।
पुलिस को तहरीर नहीं दी गई
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
बुधवार रात रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला का कार्यक्रम था। इसको शहर के ही एक व्यक्ति ने आयोजित किया था। जैसे ही पंजाबी सिंगर के आने की खबर आसपास के लोगों को मिली तो होटल में भीड़ उमड़ने लगी।
किसी ने सिंगर प्रिंस नरूला का हाथ खिंच लिया
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी ने सिंगर नरूला का हाथ खिंच लिया। यह देख आयोजक के समर्थकों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। देखते ही देखते दोनों ...








