Friday, July 24News That Matters

उत्तराखण्ड

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ये ट्रेने रहेगी रद्द…

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ये ट्रेने रहेगी रद्द…

उत्तराखण्ड
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अगले कुछ दिन उत्तराखंड से चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त की गई है। साथ ही कई ट्रेनों का रूट बदला जा रहा है। बताया जा रहा है कि बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड के बीच रसुइया और बंथरा रेलवे स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है।इसके कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि 10 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा पांच ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रेलवे ने काठगोदाम स्टेशन से खुलने वाले कई ट्रेनों के 6 से 12 अप्रैल तक रूट डायवर्ट किए हैं। उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन शाहजहांपुर रेल खंड के मध्य स्थित रसुइया एवं बंथरा रेलवे स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किए जाने को लेकर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अप/डाउन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। ये ट्रेनें रहेंगी ...
हनुमान जयंती पर आज निकल रही शोभायात्रा को लेकर खुफिया विभाग भी पूरी तरह अलर्ट

हनुमान जयंती पर आज निकल रही शोभायात्रा को लेकर खुफिया विभाग भी पूरी तरह अलर्ट

उत्तराखण्ड
हनुमान जयंती पर जौलीग्रांट में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों व बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा में सैकड़ो लोग शमिल हुए। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रख शोभा यात्रा में भाग लिया। नाचते गाते मुख्य बाजार से शोभा यात्रा निकाली गई। जय श्री राम, जय हनुमानजी के नारों से शहर गुंजायमान हो उठा। वहीं ग्रामीणों से लंबी बातचीत, कई बिंदुओं पर पड़ताल और पुलिस की रिपोर्ट में संस्तुति के बाद आखिरकार बुधवार देर शाम प्रशासन ने डाडा जलालपुर में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालने की सशर्त अनुमति जारी की। इसके तहत शोभायात्रा सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम साढ़े तीन बजे तक निकाली जा सकेगी। वहीं ग्रामीण शोभायात्रा की अनुमति को लेकर दिन भर अड़े रहे। प्रशासन ने ड्रोन उड़ाकर गांव की छतों पर नजरें गड़ाए रखी। भगवानपुर क्षेत्र स्थित गांव डाडा जलालपुर में बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाले जाने के लिए अन...
मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी संख्या में आए राज्य आंदोलनकारियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी संख्या में आए राज्य आंदोलनकारियों से की मुलाकात

उत्तराखण्ड
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों के संकल्प व सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ तत्परता से कार्य कर रही है। सभी को राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता से कार्य करने का भाव भी जगाना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सहयोग से प्रदेश को संवारने का काम किया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में आए राज्य आंदोलनकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलरकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण एवं महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण फिर से बहाल करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्हें राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिं...
भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर आम कार्यकर्ता तक पार्टी का झंडा लगाकर पीएम मोदी का संबोधन सुनेंगे

भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर आम कार्यकर्ता तक पार्टी का झंडा लगाकर पीएम मोदी का संबोधन सुनेंगे

उत्तराखण्ड
भाजपा के स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर आम कार्यकर्ता तक पार्टी का झंडा लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। स्थापना दिवस से दीवार लेखन के जरिये पार्टी 2024 के लोक सभा चुनाव के प्रचार का आगाज करेंगे। दीवारों पर कमल का फूल और नारों के जरिये पार्टी चुनावी जीत का इरादा जाहिर करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, प्रदेश पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस पर सुबह ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को वर्चुअल माध्यम से सुनेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम होंगे। पार्टी पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उन्हें सांगठनिक कार्यक्रमों में जोड़ेगी और ...
उत्तराखंड वन विभाग में बंपर तबादले, देखें किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड वन विभाग में बंपर तबादले, देखें किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में वन महकमे में लंबे घमासान के बीच बड़ी खबर आ रही है।  राज्य सरकार से लड़ाई जीत दुबारा चार्ज संभालने के बाद आईएफएस राजीव भरतरी फुल एक्शन में है। पदभार ग्रहण करने के  पहले दिन ही उन्होंने विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आईएफएस राजीव भरतरी ने विभाग में कुल 10 अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि वन क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी में बदलाव हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन के रूप में किया गया है।  इसमें वन क्षेत्र अधिकारियों की तरफ से विभिन्न विकल्प प्रस्तुत किए गए थे, जिसमें खाली पदों पर 10 वन क्षेत्र अधिकारियों को तैनाती दी गई है। देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी  नक्षत्र लव शाह को मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन आईटी उत्तराखंड की जगह भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी भेजा गया है। अखिलेश भट्ट को मसूरी वन विभाग की जिम्म...
गढ़वाली, कुमाउनी व जौनसारी को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी का बड़ा ऐलान, इन्हें करेंगे सम्मानित…

गढ़वाली, कुमाउनी व जौनसारी को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी का बड़ा ऐलान, इन्हें करेंगे सम्मानित…

उत्तराखण्ड
धामी सरकार ने गढ़वाली, कुमाउनी व जौनसारी तथा हिन्दी भाषा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की ओर से प्रथम बार लोक भाषाओं व लोक साहित्य में कुमाउनी, गढ़वाली, अन्य उत्तराखण्ड की बोलियों व उपबोलियों, पंजाबी एवं उर्दू में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन व अनवरत साहित्य सेवा तथा हिन्दी में उत्कृष्ट महाकाव्य/खण्डकाव्य रचना, काव्य रचना कथा साहित्य व अन्य गद्य विधाओं के लिए प्रतिवर्ष उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान दिया जाएगा। सीएम धामी ने इसकी घोषणा की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  वर्ष 2014 के बाद बुधवार को सचिवालय में पहली बार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की बैठक हुई। संस्थान की प्रबन्ध कार्यकारिणी एव साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई बड़े फैसल लिए है। साथ ही उन्होंने घोषणा करते हुए अधिकारियों को निर्देश भ...
इस दिन खुलेंगे पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट, देखें…

इस दिन खुलेंगे पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट, देखें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की डेट का ऐलान हो गया है। बताया जा रहा है कि आगामी 20 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, यात्रा प्रबंधन के शेष बचे कार्यों में जुट हुआ है। यात्रा पर आने वाले श्रृद्धालुओं से ट्रस्ट द्वारा अपील है कि झूठी अफवाहों में न आएं।  ट्रस्ट गुरुद्वारा से संपर्क करके यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त करें। हुआ ये फैसला मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हेमकुंड साहिब प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा की मौजूदगी में हुई समिति की बैठक में 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलने का निर्णय लिया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव एसएस संधु से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी है। श्रद्धालुओं के लिए इस यात्रा को सुगम बनाने के लिए, हेमकुंड साहिब के ट्...
वित्तीय अनियमितता के चलते ग्राम प्रधान निलंबित, डीएम ने दिए जांच के आदेश…

वित्तीय अनियमितता के चलते ग्राम प्रधान निलंबित, डीएम ने दिए जांच के आदेश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: पौड़ी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां कल्जीखाल ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बेड़गांव ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। ये कार्यवाही ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता के चलते की गई है। साथ ही डीएम ने डीडीओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  ग्राम पंचायत बेड़गांव में 2020- 22 के बीच हुए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा 2020 में कराए गए सीसी मार्ग का विवरण भी विभिन्न स्तरों पर अपूर्ण है। 2020-21 में तीन रैलिंग निर्माण कार्य दर्शाए गए हैं। इनमें मजदूरों के भुगतान में हस्ताक्षर नहीं है। बिल फर्जी दर्शाए गए हैं। मामले में कार्रवाई डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने ग्राम पंचायत बेड़गांव के प्रधान प्रमोद रावत की वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। ...
उत्तराखण्ड की मानसखण्ड झांकी को सीएम ने किया रवाना, करेगी ये यात्रा…

उत्तराखण्ड की मानसखण्ड झांकी को सीएम ने किया रवाना, करेगी ये यात्रा…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को प्रदेश के जनपदों/ब्लॉक मुख्यालयों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फलैग ऑफ किया। गणतंत्र दिवस परेड-2023 में विभिन्न राज्यों व भारत सरकार के मंत्रालयों की 27 झांकियों में उत्तराखण्ड की मानसखण्ड झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कर्त्तव्य पथ पर पहली परेड में उत्तराखण्ड को प्रथम स्थान मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखण्ड गठन से अब तक पहली बार राज्य की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मानसखण्ड झांकी में जागेश्वर मंदिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण आर्ट, योग तथा वनों का समावेश किया गया था। इस उपलब्धि से उत्तराखण्ड की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहर, कला एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हुआ। 05 अपै्रल, 2023 से 18 मई 2023 तक प...
स्मार्ट मीटर से मिलेगा पानी, रीडिंग के आधार पर चुकाना होगा बिल…

स्मार्ट मीटर से मिलेगा पानी, रीडिंग के आधार पर चुकाना होगा बिल…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब पानी की बर्बादी पर रोक लग पाएगी। सरकार पानी की मीटरिंग करके इसका दुरुपयोग रोकने की प्लानिंग में जुट गई है। हल्द्वानी के लोगों को अब कुसुमखेड़ा की तरह स्मार्ट मीटर से पानी मिलेगा। ऐसे में लोगों के बिल की प्रक्रिया भी बदल जाएगी। बताया जा रहा है कि अब इन क्षेत्रों में चार महीने में स्मार्ट मीटर के तहत रीडिंग के आधार पर बिल चुकाना होगा। जल्द ही पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर से पानी आ सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी में फरवरी 2020 में करीब 12 करोड़ की लागत से विश्व बैंक परियोजना के तहत पेयजल योजना का काम शुरू हुआ। इस योजना के तहत अब जिले में जल निगम ने आधी आबादी को कनेक्शन देकर पानी की सप्लाई करना चालू कर दिया गया था। अब बिल की  परेशानी को देखते हुए यहां स्मार्ट मीटर लगा दिए गए है।  ये मीटर पूरी तरह डिजिटल हैं। बताया जा रहा है कि इसके चलते अन्य आबा...