Friday, July 24News That Matters

उत्तराखण्ड

ग्रीन कार्ड और ट्रीप कार्ड के बिना नहीं कर पाएंगे चारधाम यात्रा, ऐसे करें आवेदन…

ग्रीन कार्ड और ट्रीप कार्ड के बिना नहीं कर पाएंगे चारधाम यात्रा, ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज है।  चारधाम पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने ग्रीन कार्ड अनिवार्य किया गया है। बिना ग्रीन कार्ड के यात्रा संभव नहीं होगी। ऐसे में वाहन चालक तीन अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो रहे। हालांकि निजी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड-ट्रिप कार्ड की कोई बाध्यता नहीं है। वाहन चालक परिवहन विभाग के कार्यालय से कार्ड बनवा सकते है पढ़े प्रोसेस और गाइडलाइन.. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड जरूरी है।  देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को कड़ी अपील की गई है कि वह यात्रा आरम्भ करने से पहले गाड़ियों का ‘ग्रीन कार्ड’ अवश्य बनवा लें। ऐसा नहीं करने पर तीर्थ यात्रियों की गाड़ी को यात्रा पर जाने की किसी भी हालत में इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, एक धाम से ज्यादा धामों पर सफर करने वाले तीर्थ यात्रियों को ‘...
अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जल्द होगी हजारों भर्ती, हो जाएं तैयार…

अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जल्द होगी हजारों भर्ती, हो जाएं तैयार…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जल्द ही 3000 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसकी कवायद शुरू हो गई है। सरकार की अनुमति के बाद जल्द ही तीन हजार नर्सों की भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकार ने प्रदेश में इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) के मानकों को लागू किया है।इन मानकों के तहत स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग के अधीन अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की कमी है। इसके लिए जल्द ही 3000 नर्सिंग पदों पर भर्ती की जाएगी। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि वर्तमान में उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से 1564 पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही, जबकि चिकित्सा शिक्षा में 1400 से अधिक पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित है। चिक...
रोडवेज के 14 रूटों पर निजी बस चलाने के विरोध में मोर्चा !

रोडवेज के 14 रूटों पर निजी बस चलाने के विरोध में मोर्चा !

उत्तराखण्ड, देहरादून
प्रदेश में 14 ऐसे रूटों पर निजी बसों के संचालन का प्रस्ताव जारी किया है, जिन पर केवल रोडवेज बसें संचालित करने का प्रावधान था। इन 14 रूटों पर निजी बस संचालन के परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी मोर्चा विरोध में उतर आया है।   परिवहन निगम के 14 रूटों पर निजी बस संचालन के परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी मोर्चा विरोध में उतर आया है। मोर्चा ने सभी संघटकों की बैठक बुलाकर विरोध जताया। विरोध में 19 अप्रैल को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। परिवहन विभाग ने हाल ही में प्रदेश में 14 ऐसे रूटों पर निजी बसों के संचालन का प्रस्ताव जारी किया है, जिन पर केवल रोडवेज बसें संचालित करने का प्रावधान था। हल्द्वानी संभाग में हल्द्वानी-रानीखेत, हल्द्वानी-नैनीताल, रानीबाग-भीमताल, हल्द्वानी-सितारगंज-खटीमा-टनकपुर, टनकपुर-लोहाघाट...
मसूरी हादसा: सीट के नीचे दबे थे दो बच्चे, घायल मां बोली- लगा सब खत्म हो गया !

मसूरी हादसा: सीट के नीचे दबे थे दो बच्चे, घायल मां बोली- लगा सब खत्म हो गया !

उत्तराखण्ड
मसूरी हादसा:   मैं अपने तीन बच्चों के साथ मसूरी घूमने आई थी। बस खाई में गिरी तो मेरा दो महीने का गोलू भी किसी सामान के नीचे दब गया। सामान उसकी नाक पर गिरा और अचानक से उसका रोना बंद हो गया। उधर, मेरा बेटा नकुल और बेटी काव्या भी बस की सीटों के नीचे दबे थे और दर्द से कराह रहे थे। घायल बोले- नशे में था चालक, गानों पर झूम रहा था, मुंह में गुटखा डालते ही खाई में गिरी बस एक पल के लिए लगा कि मेरी दुनिया ही उजड़ गई है। मैं खुद लोगों के नीचे दबी थी तो कुछ कर भी नहीं पा रही थी। दून अस्पताल में भर्ती मेरठ निवासी रूपा ने कुछ इस तरह अपनी आपबीती सुनाई। दून अस्पताल के बेड पर अपने बच्चों के साथ बैठीं रूपा अब तक घबराई हुई थीं। वह गोलू को दूध पिलाने का प्रयास कर रही थीं लेकिन वह नाक पर चोट लगने की वजह से रोए जा रहा था। बच्चे कहते रहे- मुझे मम्मी के पास ले चलो इमरजेंसी में घायल कुछ अन्य बच...
देहरादून के DAV पीजी कॉलेज ने शुरू किए 8 एड-ऑन कोर्स !

देहरादून के DAV पीजी कॉलेज ने शुरू किए 8 एड-ऑन कोर्स !

उत्तराखण्ड
देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का डीएवी पीजी कॉलेज वैदिक गणित, वर्मी कंपोस्ट टेक्नोलॉजी, जीएसटी सर्टिफिकेट कोर्स और ऑनलाइन सेलिंग जैसे करीब 8 एड-ऑन कोर्स शुरू करने जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं में स्किल्स को निखारने में मदद मिलेगी. इसके लिए सिर्फ 500 रुपये चार्ज किया जाएगा. एड ऑन कोर्सेज के को-ऑर्डिनेटर डॉ. एचएस रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज में 8 एड ऑन कोर्स शुरू किए हैं, जिनकी अधिकतम अवधि 3 महीने की है. दरअसल एनएएसी चाहता है कि बैचलर या मास्टर्स करने वाले छात्र-छात्राओं को जॉब ओरिएंटेड सर्टिफिकेट प्रोग्राम से जोड़ा जाए, जिससे वह आज के दौर की डिमांड के अनुरूप खुद को ढाल सकें और नौकरी के लिए तैयार हो सकें. एड ऑन कोर्स के लिए आवेदन करने करने वाली बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा रितिका ने बताया कि आज के समय में जीएसटी-ऑनलाइन सेलिंग जैसे प्रोग्राम हमारे क्षेत्...
दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री मोदी से आज करेंगे भेंट !

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री मोदी से आज करेंगे भेंट !

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दिल्ली पहुंच गए। सोमवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात है।   इस दौरान वह उत्तराखंड को सशक्त बनाने के लिए तैयार किए गए रोडमैप को प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे। यह भी माना जा रहा है कि वह 22 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम व सुव्यवस्थित बनाने को उठाए गए कदमों का ब्योरा भी प्रधानमंत्री को दे सकते हैं।   भूधंसाव की आपदा से जूझ रहे बदरीनाथ धाम के महत्वपूर्ण पड़ाव जोशीमठ शहर के उपचार और प्रभावितों के पुनर्वास के दृष्टिगत राहत पैकेज में बढ़ोत्तरी के साथ ही इसे शीघ्र निर्गत करने का आग्रह भी मुख्यमंत्री कर सकते हैं।   प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित मुख्यमंत्री धामी र...
उत्तराखंडः दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, 11 घायल…

उत्तराखंडः दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, 11 घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में रविवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि सितारगंज रोड पर पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, 11 लोग घायल हो गए। घायलों का खटीमा के उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह हादसा पहेनिया टोल टैक्स के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि खटीमा के पहेनिया टोल टैक्स के पास रविवार को सवारी से भरी फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी को रॉन्ग साइड से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को स...
देहरादून-मसूरी मार्ग पर खाई में गिरी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, तीन की मौत, कई घायल…

देहरादून-मसूरी मार्ग पर खाई में गिरी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, तीन की मौत, कई घायल…

उत्तराखण्ड
Accident: उत्तराखंड में देहरादून-मसूरी मार्ग पर रविवार को एक बस हादसा हो गया। यहां उत्तराखंड रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां -बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 19 यात्री घायल हो गए है। जिन्हें मौके पर पुहंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। डीएम देहरादून सोनिका व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दून अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। फायर, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी है। बताया कि बस मसूरी से देहरादून लौट रही थी कि तभी रास्‍ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।बताया गया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा रविवार दोपहर 12 बजे बाद शेर घंड़ा के पास...
देहरादून एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, इन्हें किया लाइन हाजिर…

देहरादून एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, इन्हें किया लाइन हाजिर…

उत्तराखण्ड
देहरादून एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आज पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर द्वारा प्रेमनगर प्रभारी को लाईन हाज़िर किया गया है। देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी.. बताया जा रहा है कि एसएसपी ने प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को लाइन हाज़िर कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इसी के साथ उनके स्थान पर एसआईएस शाखा के उप निरीक्षक पी0 डी0 भट्ट को अगले आदेश तक प्रेमनगर का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं जाखन चौकी प्रभारी थाना राजपुर उप निरीक्षक नापु० सुनील नेगी को लाइन हाज़िर किया गया तथा उप निरीक्षक सुमेर सिंह चौकी प्रभारी कुठालगेट को चौकी प्रभारी जाखननियुक्त किया गया।...
सीएम धामी और पीएम मोदी के बीच कई मुद्दों को लेकर होगी बातचीत…

सीएम धामी और पीएम मोदी के बीच कई मुद्दों को लेकर होगी बातचीत…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार दो अप्रैल को दिल्ली दौरे पर है। दिल्ली में सीएम धामी सोमवार 3 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम धामी और पीएम मोदी के बीच कई मुद्दों को लेकर बातचीत होगी। इस दौरान उनका केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी और पीएम मोदी आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे। आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भाजपा विधायकों, सांसदों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाना है। जिसमें पीएम मोदी वर्चुअली जुड़कर विधायकों और सांसदों को जीत का मंत्र देंगे। वहीं बताया जा रहा है कि सीएम धामी  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीएम मोदी को चारधाम यात्रा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता देंगे। साथ ही सीएम...