Friday, July 24News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि का अलर्ट, ऐसा रहेगा आपके जिले का मौसम…

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि का अलर्ट, ऐसा रहेगा आपके जिले का मौसम…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फ‍िर बदल गया है। देर रात से बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि की संभावना जताई है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि मौसम विज्ञान केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने/ओलों के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर स्थित अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना के संबंध में चेतावनी (वॉच) भी जारी की है। इसके अलावा, देहरादून और नैनीताल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। जबकि आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाएँ (30-40 ...
साबरमती जेल में माफिया अतीक अहमद को अलॉट हुआ बिल्ला नंबर 17052, मिली कैदियों वाली वर्दी !

साबरमती जेल में माफिया अतीक अहमद को अलॉट हुआ बिल्ला नंबर 17052, मिली कैदियों वाली वर्दी !

उत्तराखण्ड
प्रयागराज. उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा मिलने के बाद माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल में बिल्ला नंबर अलॉट किया गया है. अतीक अहमद कैदी नंबर 17052 बना है. माफिया अतीक अहमद को अब नाम के बजाय बिल्ला नंबर से पुकारा जाएगा. इसके साथ ही अतीक अहमद को सजायाफ्ता कैदियों वाली वर्दी भी दी गई. उसे दो जोड़ी वर्दी दी गई है. पूर्व सांसद को दो जोड़ी सफेद कुर्ता, पायजामा, टोपी और गमछा दिया गया है. जेल में उसे अब यही वर्दी पहननी होगी. जेल मैनुअल के मुताबिक अतीक अहमद को अब काम भी करना होगा. उसे जेल में रोजाना काम करना होगा, जिसके एवज में उसे रोजाना 25 रूपये मिलेंगे. जेल में अतीक अहमद का अकाउंट भी खोला गया है. काम के बदले अतीक अहमद को जो पैसे मिलेंगे वह इसी अकाउंट में जमा होते जाएंगे. अतीक को अकुशल कारीगर की कैटेगरी में रखा गया है, इसलिए उसे रोजाना सिर्फ 25 रुपये ...
जी-20 रामनगर: रामनगर में जी-20 की बैठक शुरू, 20 देशों के विज्ञान सलाहकार ने किया मंथन !

जी-20 रामनगर: रामनगर में जी-20 की बैठक शुरू, 20 देशों के विज्ञान सलाहकार ने किया मंथन !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड. जी-20 मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (जी-20 सीएसएआर) की पहली बैठक रामनगर, उत्तराखंड में आयोजित की गयी, जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े पारस्परिक हित के वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई. जी-20 सीएसएआर, भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका नेतृत्व भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय कर रहा है. इस बैठक के बाद भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) प्रोफेसर अजय सूद; प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) कार्यालय में वैज्ञानिक सचिव डॉ. परविंदर मैनी और जी-20 सचिवालय में अवर सचिव नमन उपाध्याय ने स्थानीय मीडिया के साथ बातचीत की. बेहतर रोग नियंत्रण और महामारी की बेहतर तैयारी के लिए ‘वन हेल्थ’ में अवसर; विशिष्ट वैज्ञानिक ज्ञान तक पहुंच का विस्तार करने के लिए वैश्विक प्रयासों का समन्वय; विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) में विविधत...
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट !

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट !

उत्तराखण्ड
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जनपदों में 31 मार्च को भारी बारिश की संभावना बताई है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 31 मार्च को कुछ जगहों में ओलावृष्टि व बिजली गिरने की संभावना है,  ३५०० मीटर या उससे अधिक उचाई वाले क्षेत्र  चमोली ,रुद्रप्रयाग और पिथोरागढ़ जनपदों में हैवी स्नो फॉल होने की संभावना है, वही देहरादून नैनीताल में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 अप्रैल को भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना है तथा पहाड़ी इलाको में भारी बारिश को देखते हुए भेड, बकरी, गाय को भी सुरक्षा प्रदान करने के लिये अलर्ट किया गया है.   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
लगातार दूसरे दिन आए 3000 से भी ज्यादा कोरोना केस, भारत में बढ़ा कोरोना का खौफ !

लगातार दूसरे दिन आए 3000 से भी ज्यादा कोरोना केस, भारत में बढ़ा कोरोना का खौफ !

उत्तराखण्ड
वैश्विक महामारी कोरोना का भारत में पिछले कुछ दिनों से एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 7 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि आज लगातार दूसरे दिन देश में कोरना के 3000 से ज्यादा नए केस समाने आए हैं। तकरीबन 6 महीने बाद ऐसा हुआ है जब देश में एक दिन में 3000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इससे पहले पिछले साल 2 अक्टूबर को देश में 24 घंटे में कोरोना के 3,375 नए मामले सामने आए थे।   24 घंटे में कोरोना के 3095 नए केस आए पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले देश म...
उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की लिस्ट, देखें…

उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की लिस्ट, देखें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जारी लिस्ट में जसविंदर सिंह गोगी को देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि पछवा दून की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल और परवा दून के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मोहित शर्मा उनियाल को दी गई हैं। देखें लिस्ट...
मैडम रजनी रावत ने समस्त प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि एवं रामनवमी के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

मैडम रजनी रावत ने समस्त प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि एवं रामनवमी के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तराखण्ड
[0:11 pm, 30/03/2023] Jasbeer Manwaal Working: नवरात्रि के अवसर पर मैडम रजनी रावत से बगला, कालीनगर, पीलीभीत निवासी धनदेवी व उसकी मां ने मुलाकात कर बेटी के विवाह हेतु सहायता मांगी। इस पर मैडम रजनी रावत ने उनको भी ग्यारह जोड़े कपड़े और धनराशि देकर अपना आशीर्वाद दिया तथा अपनी कुलदेवी से उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की। [0:12 pm, 30/03/2023] Jasbeer Manwaal Working: देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार मैडम रजनी रावत ने नवरात्रि एवं रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नवरात्रि व रामनवमी के इस पावन पर्व पर मैडम रजनी रावत से हाथीबड़कला, देहरादून निवासी वैशाली व उनकी माता ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वे बेहद गरीब हैं और जल्द ही उनकी बेटी की शादी, जिसके लिए उनको सहायता की आवश्यकता है। उनकी बात सुनकर व उनकी समस...
स्वामी रामदेव ने कहा- हम सनातन धर्म के पुराधाओं की शृंखला तैयार कर महर्षि दयानन्द के स्वप्न को साकार करेंगे

स्वामी रामदेव ने कहा- हम सनातन धर्म के पुराधाओं की शृंखला तैयार कर महर्षि दयानन्द के स्वप्न को साकार करेंगे

उत्तराखण्ड
पतंजलि संन्यास आश्रम में संन्यास दीक्षा महोत्सव में आज रामनवमी के अवसर पर स्वामी रामदेव 100 युवाओं को संन्यास की दीक्षा देंगे। वीआईपी घाट पर दीक्षा समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को ही ऋषिग्राम पहुंच गए थे। वहीं, आज शाम 4 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पतंजलि विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भी महोत्सव में शामिल होने की संभावना है। स्वामी रामदेव ने भावी संन्यासियों से कहा कि हम सनातन धर्म के पुराधाओं की शृंखला तैयार कर महर्षि दयानन्द के स्वप्न को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि पतंजलि के माध्यम से स्वास्थ्य एवं शिक्षा का बहुत बड़ा आंदोलन चलाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय शिक्षा बोर्ड, पतंजलि गुरुकुलम्, आचार्यकुलम्, पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के माध्यम से शिक्...
उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का करेंगे निरीक्षण

उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का करेंगे निरीक्षण

उत्तराखण्ड
देहरादून: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया गुरुवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। मांडविया का एयरपोर्ट स्वागत करने के लिए उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देहरादून में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण के लिए पहुंचे। जन औषधि केंद्र का किया निरीक्षण औषधि केंद्र का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सीमांत चमोली जिले के वाइब्रेट विलेज योजना में शामिल मलारी गांव पहुंचेंगे। वह रात्रि प्रवास भी मलारी में ही करेंगे। अगले दिन वह देहरादून लौटकर दून मेडिकल कालेज के 500 बेड के अस्पताल और तीन जिलों में स्वीकृत 50-50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला रखेंगे। मलारी में वह ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों के साथ वाइब्रेंट विलेज योजना के मद्देनजर विभिन्न विषयों...
गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में रहेंगे, गुरुकुल, ऋषिकुल और पतंजलि में होने वाले तीन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में रहेंगे, गुरुकुल, ऋषिकुल और पतंजलि में होने वाले तीन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बृहस्पतिवार को हरिद्वार में रहेंगे। अमित शाह गुरुकुल, ऋषिकुल और पतंजलि में होने वाले तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह दोपहर 12 बजे गुरुकुल कांगड़ी विवि में कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर डेढ़ बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। दोपहर पौने तीन बजे से पौने चार बजे तक ऋषिकुल बहुद्देश्यीय कार्यक्रम पैक्स कंप्यूराइजेक्शन का शुभारंभ करेंगे। चार बजे पतंजलि जाएंगे। यहां वे संन्यास दीक्षा महोत्सव में शामिल होंगे। पतंजलि के कार्यक्रम से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। पतंजलि में संन्यास दीक्षा समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने का कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री सुबह सवा ग्यारह बजे डामकोठी में पहुंचेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है। ...