Thursday, July 23News That Matters

उत्तराखण्ड

उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा, इन्हें किया जाएगा सम्मानित…

उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा, इन्हें किया जाएगा सम्मानित…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: 2023 के लिए उमेश डोभाल पुरस्कारों की घोषणा हो गयी है। उमेश डोभाल स्मृति समारोह इस बार आठ और नौ अप्रैल को चमियाला (टिहरी) में होगा। इस वर्ष प्रतिष्ठित उमेश डोभाल स्मृति सम्मान जनसंघर्षों के माध्यम से लोक कल्याण के लिए समर्पित जोशीमठ बचाओ अभियान के संयोजक अतुल सती को दिया जाएगा। जबकि उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार टनकपुर के हिमांशु जोशी को मिलेगा। 2023 का उमेश डोभाल स्मृति सम्मान अतुल सती (जोशीमठ) को दिया जायेगा जबकि उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिन्ट मीडिया) हिमांशु जोशी (नैनीताल) को, (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) कमलेश भट्ट (चम्पावत) एवं उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (सोशल मीडिया) जयदीप सकलानी (देहरादून) को दिया जायेगा। ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष का राजेन्द्र ‘राजू’ जनसरोकार सम्मान नैनीताल में शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी और गिरीश तिवारी ‘गिर्दा...
चारधाम यात्रा से पहले सड़कों को चकाचक करने के साथ सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश, ढिलाई पर होगी कार्रवाई

चारधाम यात्रा से पहले सड़कों को चकाचक करने के साथ सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश, ढिलाई पर होगी कार्रवाई

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा से पहले सड़कों को चकाचक करने के साथ सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश शासन स्तर पर जारी किए गए हैं। यात्रा शुरू होने से पहले सभी संभावित दुर्घटनास्थलों पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से लोनिवि के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश में 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, लेकिन कई जगह सड़कों की स्थिति अभी भी बदत्तर बनी हुई है। कई स्थानों पर सक्रिय भूस्खलन जोन सिरदर्द बने हुए हैं तो कहीं ब्लैक स्पॉट पड़े हुए हैं। इन्हें दुस्तर किए जाने की कवायद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। हल्की सी बारिश में भी कई लैंडस्लाइड जोन सक्रिय हो जाते हैं, तो कई जगह क्रैश बैरियर नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। शासन यात्रा शुरू हाेने से पहले मार्गों को दुरूस्त कर लेना चाहता है। इसके मद्देनजर कड...
रुद्रप्रयाग में पोखलंड वाहन खाई में गिरा, चालक घायल…

रुद्रप्रयाग में पोखलंड वाहन खाई में गिरा, चालक घायल…

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग सम्राट होटल के पास एक वाहन के खाई में गिरने से ड्राइवर घायल हो गया। आज सुबह जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक पोखलंड वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल 100 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर पोकलैंड वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जो की अत्यन्त घायल अवस्था में था। SDRF द्वारा उक्त घायक व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। घायल व्यक्ति का नाम:- किसान चन्द उम्र – 54 पुत्र गुमान ...
केंद्र सरकार ने कर्मियों को सौगात, पीएफ अकाउंट में अब मिलेगा इतना ब्याज…

केंद्र सरकार ने कर्मियों को सौगात, पीएफ अकाउंट में अब मिलेगा इतना ब्याज…

उत्तराखण्ड
सरकार ने कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के छह करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर है। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने निजी सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों की भविष्य निधि पर 2022-23 के लिए ब्याज दर (Interest Rate) बढ़ा दिया है। इस बार इसे बढ़ाकर 8.15 परसेंट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अगर किसी कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में 10 लाख रुपये हैं तो उसे 81,500 रुपये का ब्याज मिलेगा। यह पिछली बार की तुलना में महज 500 रुपये अधिक है। पिछली बार इतनी रकम पर 81,000 रुपये ब्याज मिला था। इसी तरह अगर आपके अकाउंट में एक लाख रुपये जमा हैं तो आपको 8,150 रुपये मिलेंगे। यानी पिछली बार से तुलना करें तो इस बार आपको प्रति लाख 50 रुपये अधिक मिलेंगे। ऐसे चेक करें अपना बेलेंस अपने पीएफ खाते का बैलेंस जानने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत...
उत्तराखंड में ₹193.92 करोड़ की लागत के बनेंगे 6 RoBs, केंद्र ने दी स्वीकृति…

उत्तराखंड में ₹193.92 करोड़ की लागत के बनेंगे 6 RoBs, केंद्र ने दी स्वीकृति…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तराखण्ड को 118.91 करोड़ रूपये की धनराशि की स्वीकृति एवं भुगतान के आदेश जारी होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के बुजुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगों की सहायता के लिए धनराशि दी जाती है। उत्तराखण्ड को केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (CRIF) योजना के “सेतुबंधन” के तहत ₹193.92 करोड़ की लागत के 6 RoBs कार्यों की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह निर्माण कार्य प्रदेश के विकास को एक नई गति प्रदान करेंगे।...
चेहरे पर छाई अतीक अहमद के मायूसी, काफिला नाश्ते-पानी के लिए कोटा में रुका तो पुलिस वाहन में ही बैठा रहा माफिया

चेहरे पर छाई अतीक अहमद के मायूसी, काफिला नाश्ते-पानी के लिए कोटा में रुका तो पुलिस वाहन में ही बैठा रहा माफिया

उत्तराखण्ड
कोटा. माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद को अपहरण के एक मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट से उम्र कैद की सज़ा सुनाए जाने के बाद पुलिस अब उसे वापस से साबरमती सेंट्रल जेल लेकर जा रही है. प्रयागरात से मंगलवार रात गुजरात के लिए रवाना हुई यूपी पुलिस की टीम बुधवार सुबह कोटा पहुंची. इस दौरान माफिया अतीक के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी. कभी अपनी गुंडागर्दी के लिए कुख्यात रहे इस माफिया की मायूसी का आलम यह था कि कोटा के अनंतपुर थाने में जब पुलिस का काफिला रुका, तो अतीक वाहन से नीचे ही नहीं उतरा. यूपी पुलिस के जवान जब अनंतपुर थाने परिसर में नाश्ता-पानी कर रहे थे, तब अतीक मायूस सा पुलिस के वज्रवाहन में बैठा दिखा. यहां थोड़ी देर रुकने के बाद यूपी पुलिस का काफिला अतिक को लेकर एक बार गुजरात के लिए रवाना हो गया. शाम तक साबरमती जेल पहुंचेगा अतीक का काफिला राजस्थान से गुजरात सीमा तक पहुंचने...
बजट सत्र के दूसरे चरण का 12वां दिन आज, कांग्रेस ने कार्यवाही से पहले सांसदों की बैठक बुलाई !

बजट सत्र के दूसरे चरण का 12वां दिन आज, कांग्रेस ने कार्यवाही से पहले सांसदों की बैठक बुलाई !

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
संसद बजट सत्र: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का बुधवार को 12वां दिन है। बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों की बैठक बुलाई है।   संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का बुधवार को 12वां दिन है। बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों की बैठक बुलाई है। बैठक में कांग्रेस की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हो सकती है। बता दें कि मंगलवार को दोनों सदनों में हंगामे की वजह से कार्यवाही नहीं हो पाई थी।   सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने राहुल और अडाणी मामले को लेकर वेल में आकर नारेबाजी करना शुरू कर दी। कुछ सांसदों ने स्पीकर के सामने आकर काले कपड़े दिखाए। इसके बाद सदन को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।   कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस इससे पहले राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के मामले में मंगलवार को मशाल यात्रा निकालने का निर्णय ल...
जी-20 सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा रामनगर, ये विदेशी मेहमान हुए शामिल…

जी-20 सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा रामनगर, ये विदेशी मेहमान हुए शामिल…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: रामनगर में आज से जी-20 सम्मेलन का आगाज होने जा रहा है और मई माह में ऋषिकेश भी दो जी-20 सम्मेलनों की मेजबानी करेगा। ऐसे में इन आयोजनों की सफलता हेतु राज्य की धामी सरकार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। बल्कि इस वैश्विक आयोजन के माध्यम से सरकार की मंशा है कि उत्तराखंड को विश्व फलक पर एक नई पहचान दिलाई जाए। इस बार भारत में हो रहा जी-20 सम्मेलन कई मायनों में अलग है। इन बिंदुओ पर होगा मंथन पहला-हरित, विकास,जलवायु, वित्त और जीवन, दूसरा- त्वरित समावेशी और लचीला विकास, तीसरा- सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) पर प्रगति में तेजी लाना, चौथा- तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, पांचवा- 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान तथा छठा- महिलाओं के नेतृत्व में विकास है। समिट में ये देश और वैश्विक संस्थाएं लेंगी भाग जी-20 में भारत के साथ ही जापान, रूस, अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, आस्ट्रेलिया, इंडो...
चारधाम यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, अनिवार्य पंजीकरण में मिली छूट…

चारधाम यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, अनिवार्य पंजीकरण में मिली छूट…

उत्तराखण्ड
चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार का कष्ट ना हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में  बड़ा फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि  शासन ने चारधाम यात्रा में स्थानीय लोगों को अनिवार्य पंजीकरण से छूट दे दी है। अब स्थानीय लोगों को दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना होगा। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता में चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व महासचिव डॉ. बृजेश सती ने यही तीन प्रमुख मुद्दे उठाए थे। जिसके बाद सीएम धामी ने बैठक में ये निर्णय लिए।बैठक में सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों से यात्रा पर आने वाले किसी भी तीर्थयात्री को दर्शन से वंचित नहीं रखा जाएगा। चाहे उहोंने पंजीकरण कराया हो या नहीं। उन्होंने कहा कि जिन ...
ऋषिकेश एम्स में इस दिन से शुरू हो सकती है हेली एंबुलेंस सेवा, इन्हें मिलेगा लाभ…

ऋषिकेश एम्स में इस दिन से शुरू हो सकती है हेली एंबुलेंस सेवा, इन्हें मिलेगा लाभ…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में देश के समस्त एम्स में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश पहला ऐसा केंद्र बन रहा है, जहां से हेली एंबुलेंस सेवा संचालित होने वाली है। बताया जा रहा है कि हेली एंबुलेंस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट 18 अप्रैल को शुरू हो सकता है। इसके साथ ही यहां इसी वर्ष से एरो मेडिकल ट्रेनिंग कोर्स भी शुरू किया जाएगा।  बताया जा रहा है कि इस कोर्स के तहत अभ्यर्थी को अमेरिका व इजरायल के विशेषज्ञों की मदद से ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य  सुविधा मिल सकेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसारहेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम ने एम्स की व्यवस्थाओं के परखने के बाद हेली एंबुलेंस के संचालन के हरी झंडी दे दी है। वहीं हेली एबुंलेंस के लिए उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में लैंडिंग प्वाइंट को चिन्हित कर लिया गया है। हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के करीब 10...