सीएयू को समझ आया लोक कलाकारों का मान, उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल में नेगीदा, पांडवाज की होगी प्रस्तुति
DEHRADUN: क्रिकेट एसोशिएशन ऑफ उत्तराखंड पहली बार राज्य स्तरीय टी-20 लीद, उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन करवा रहा है। लेकिन पहले ही आयोजन में सीएयू को कई विवादों का सामना भी करना पड़ा है। लीग के उद्घाटन समारोह में बी प्राक, मनोज तिवारी जैसे बॉलीवुड के लोगों को तो बुलाया गया था, लेकिन राज्य के स्थानीय कलाकारों की अनदेखी की गई। ये बात उत्तराखंड के लोगों को बिल्कुल रास नहीं आई। जिसके बाद सीएयू का विरोध शुरू हो गया था। हालांकि देर सबेर ही सही, सीएयू ने सबक लेते हुए लीग का समापन समारोह स्थानीय कलाकारों के नाम किया है। समापन कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह नेगी, पांडवाज बैंड समेत कई स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
बता दें कि 15 सितंबर से रायपुर के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 5 टीमें पुरुष वर्ग में और तीन टीमें महिला वर्ग...








