Monday, May 18News That Matters

Sample Page

तेज रफ्तार वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही 321 वाहनों के चालान

तेज रफ्तार वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही 321 वाहनों के चालान

उत्तराखण्ड
देहरादून एवं हरिद्वार जनपद में वाहन दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु तेज रफ्तार से चलने वाली वाहनों के विरूद्ध आरटीओ  शैलेश तिवारी के निर्देशन पर एआरटीओ(प्रवर्तन) एवं परिवहन कर अधिकारी, सचल दल/इंटरसेप्टर दल द्वारा देहरादून एवं हरिद्वार जनपद के प्रमुख मार्गों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। कैसे होता है ओवर स्पीड का चालान: इंटरसेप्टर के स्पीड रडारगन में चैकिंग स्थल पर अधिकतम गति सीमा फीड की जाती है। कैमरे से वाहन पर फोकस किया जाता है जिसमें वाहन की रफ्तार दर्ज होती है। सीमा से अधिक रफ्तार होने पर स्पीडरडारगन द्वारा इसकी रिपोर्ट फोटो, नम्बर प्लेट एवं स्पीड सहित दर्ज कर दी जाती है जिसको प्रिंटर कर ई-चालान साॅफ्टवेयर में दर्ज कर चालान निर्गत किया जाता है। ओवर स्पीड करते पाये जाने पर रू0 2000 जुर्माना एवं 03 माह के लिए लाईसेंस निलंबन होगा। देहरादून जनपद में ओवर स्पीड करते पाये जाने पर 219 वाहन...
सूबे में एनसीसी विस्तार को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी  एनसीसी कैडेट के साढ़े सात हजार नये पदों पर होगी भर्ती  शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में आयोजित बैठक में रखा प्रस्ताव

सूबे में एनसीसी विस्तार को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी एनसीसी कैडेट के साढ़े सात हजार नये पदों पर होगी भर्ती शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में आयोजित बैठक में रखा प्रस्ताव

उत्तराखण्ड
सूबे में एनसीसी की चाह रखने वाले युवाओं के लिये खुशखबरी है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की द्विवार्षिक कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार को अपनी मंजूरी दे दी है। इसी के साथ अब एनसीसी में साढ़े सात हजार नये कैडेट्स की भर्ती की जायेगी। बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग कर राज्य में एनसीसी के विस्तार, बजट, एवं अवसंरचना से मुद्दों को प्रमुखता से रखा। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि एनसीसी विस्तार योजना को लेकर आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें में देशभर के शिक्षा मंत्रियों, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, सभी राज्यों के एनसीसी प्रमुखों तथा डीजीएनसीसी...
अयोध्या में श्रीराम को समर्पित उत्तराखंड के शुभवस्त्रम् ने बढ़ाई प्रदेश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश की संस्कृति और कला को मिल रही नई पहचान

अयोध्या में श्रीराम को समर्पित उत्तराखंड के शुभवस्त्रम् ने बढ़ाई प्रदेश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश की संस्कृति और कला को मिल रही नई पहचान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक कलाओं को न केवल एक नई पहचान मिल रही है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियाँ भी इससे प्रेरित होकर जुड़ रही हैं। सोमवार का दिन उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का दिन था, जब अयोध्या में विराजमान भगवान श्रीरामलाल का दिव्य विग्रह देवभूमि की विश्वविख्यात ऐपण कला से सुसज्जित शुभवस्त्रम में सुशोभित हुए। यह शुभवस्त्रम न केवल उत्तराखंड की पारंपरिक कला और समर्पण का प्रतीक था, बल्कि इसने राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को राष्ट्रीय पटल पर एक नया गौरवशाली अध्याय जोड़ा। इन शुभवस्त्रों को उत्तराखंड के कुशल शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से तैयार किया, और स्वयं मुख्यमंत्री ने इसे अयोध्या पहुँचाकर श्रीराम मंदिर में भेंट किया। यह शुभवस्त्रम् में न केवल प्रदेश की ऐपण कला नजर आती है बल्कि इसमें निहित भक्ति और श्रम साधकों की अद्वितीय शिल्पकला का अद्भुत स...
उत्तराखण्ड की फिल्म नीति 2024 की देशभर के फिल्म निर्माता-निर्देशक कर रहे हैं सराहना

उत्तराखण्ड की फिल्म नीति 2024 की देशभर के फिल्म निर्माता-निर्देशक कर रहे हैं सराहना

उत्तराखण्ड
देहरादून। पितृपक्ष में संस्कृति-सभ्यता के प्रतीक दिवंगत कलाकारों की याद में ‘आवाज सुनो पहाड़ों की’ संस्था द्वारा देहरादून में श्रद्धा-सम्मान 2024 एवं फिल्म नीति पर चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत कलाकरों को श्रद्धांजलि देते हुए शांतिपाठ किया गया। इसके साथ ही दिवंगत कलाकारों के गीतों पर आधारित कार्यक्रम के साथ ही फिल्म नीति पर चर्चा परिचर्चा की गई। फिल्म नीति पर उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा फिल्म नीति 2024 लागू की गई है, जिसकी देशभर के फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनेक फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों की शूटिंग उत्तराखण्ड में कर रहे है, जबकि उत्तराखण्ड की भाषा बोली के फिल्म ...
हरियाणा विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर उतरे मुख्यमंत्री धामी, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभाएं

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर उतरे मुख्यमंत्री धामी, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभाएं

उत्तराखण्ड
जम्मू-कश्मीर के साथ ही भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हरियाणा विधानसभा के चुनावों में भी मोर्चे पर उतारा है। मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के समर्थन में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। समान नागरिक संहिता की पहल समेत अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देशभर में चर्चा के केंद्र में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा नेतृत्व चुनावों में निरंतर उपयोग कर रहा है। लोकसभा चुनाव में उन्होंने 10 राज्यों में ताबड़तोड़ सभाएं की थीं।...
दिल्ली के यात्रियों की कार खाई में गिरी, चार घायल

दिल्ली के यात्रियों की कार खाई में गिरी, चार घायल

उत्तराखण्ड
दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यटकों का वाहन मसूरी समिति रोड पर जीरो पॉइंट के निकट गहरी खाई में गिर गया जिसमें चार लोगों को मामूली चोटे आई हैं सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से चारों लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया पुलिस फायर और स्थानीय लोगों की तत्परता से युवकों को सकुशल निकाल दिया गया वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से मसूरी घूमने आए दिल्ली के युवक केंपटी फॉल की ओर जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर खाई में जा गिरी जिसमें सवार व्यक्तियों को पुलिस फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकल गया सभी पर्यटक दिल्ली के बताए जा रहे हैं।...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृतियां

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृतियां

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद चम्पावत के पाटी ब्लॉक में छिनकाछिना-रौलमेल मोटर मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए धनराशि रू0 531.68 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी में राज्य योजना के अन्तर्गत बंगशील-गोलधार मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य के लिए धनराशि रू0 314.54 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड घाट में न्याय पंचायत मुख्यालय उस्तोली को जोड़ने हेतु किमी० 01 से 05 तक सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए लागत धनराशि रू0 581.23 लाख स्वीकृति की गई है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत "मनोली दबोली मोटर मार्ग का नाम शहीद सहायक कमाण्डेंट चारू चन्द्र पाठक के नाम पर रखे जान...

स्कूलों में कम से कम एक आउटडोर स्पोर्ट्स सुविधा विकसित करना अनिवार्य : डीएम सविन बंसल

उत्तराखण्ड
‘‘ बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए पठन-पाठन के साथ खेल गतिविधि भी हैं आवश्यक’’ स्कूलों में विकसित की जाएगी खेल अवस्थापनाएं’’ यह बात जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए कही। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों स्मार्ट बनाने की दिशा में योजना पर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देेशित किया स्कूलों में प्रत्येक स्कूल में फर्नीचर उपलब्ध कराया जाए कोई भी बच्चा जमीन पर न बैठें यह सुनिश्चित कर लिया जाए। सभी स्कूलों में लगाएं जाएंगे टीवी, सभी कक्षाओं में लगाएं जाएंगे वाईट बोर्ड, छोटे बच्चों के लिए लगेंगे झूले, स्लाईड, कक्षा होंगी स्मार्ट, स्कूलों का किया जाएगा सौन्दर्यीकरण, कक्षाओं में होगी आकर्षक पेंटिंग, सभी प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए गए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों के सुधारी...
उत्तरकाशी: भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तरकाशी: भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तराखण्ड
Uttarkashi : उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के ओसला गांव में खेत में काम कर रहे युवक पर भालू ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को देहरादून के इंद्रेश अस्पताल लाया गया जहां शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि खेतों में काम कर रहे ओसला गांव के 34 वर्षीय अनुराग पर भालू ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को डंडी कंडी के सहारे चार किमी दूर ढाडमीर तक पहुंचाया। वहां से निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंद्रेश अस्पताल देहरादून रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। मोरी थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने मुताबिक घटना शनिवार दोपहर एक बजे के आसपास की है। ग्रामीणों की मानें तो सड़क खराब होने से अनुराग को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। और अगर मोरी में ही उचित इलाज मिल ज...
भारी बारिश के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग का 15 मीटर हिस्सा वाशआउट, वैकल्पिक मार्ग से निकाले गए यात्री

भारी बारिश के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग का 15 मीटर हिस्सा वाशआउट, वैकल्पिक मार्ग से निकाले गए यात्री

उत्तराखण्ड
RUDRAPRAYAG:  केदारघाटी में हो रही बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग को नुकसान पहुंचा है। गुरुवार को हुई बारिश और भूस्खलन के बाद गौरीकुंड से आगे चीरबासा के पास 15 मीटर मार्ग वाशआउट हो गया है। इस कारण वहां फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित तरीके से वैकल्पिक मार्ग तैयार कर रास्ते को  पार करवाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त मार्ग को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ डीडीआरएफ के जवान दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग चीरबासा में 15 मीटर मार्ग वाशआउट होने से पैदल मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई। ऐसे में पैदल यात्री यहां फंसे रहे। एनडीआरफ, एसडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग ने वैकल्पिक रास्ता तैयार कर पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू कराई, हालांकि घोड़ा-खच्चरों का संचालन अभी बंद है। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। लगभग डेढ़ महीने पूर्व अतिवृष्टि से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार...