यहाँ दस जुलाई को होंगे उपचुनाव यह सीट कांग्रेस के लिए बनी चुनौती, ढूंढ रही दमदार प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव के खत्म होती हीं चुनाव आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जारी की गई आदेश के मुताबिक बिहार, बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल में चुनाव होना है। जिसके लिए 10 जुलाई को मतदान होना तय किया गया है। वहीं नामांकन फार्म भरने की आखिरी तारीख 21 जून रखी गई है। वहीं स्क्रूटनी 24 जून तक की जाएगी। वहीं अपने नाम को वापस लेने के लिए 26 जून तक का समय दिया जाएगा। जिसके बाद 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। उत्तराखंड में बद्रीनाथ विधानसभा सीट (चमोली) और मंगलौर विधानसभा सीट (हरिद्वार) में उप चुनाव होने हैं। कार्यक्रम घोषित कर दिया है। वहीं आपको बता दें कि बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके चलते बदरीनाथ विधानसभा खाल...








