परवान चढ़ा मानसखंड मंदिर माला मिशन, चारधाम की तरह बड़ी तादात में मानसखंड आ रहें हैं श्रद्धालु
केदारखंड की तरह मानसखंड में देश दुनिया के श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसखंड मंदिर माला मिशन शुरू किया था। यह मिशन पर धरातल पर उतर रहा है। चारधाम यात्रा की तर्ज पर देश विदेश से हजारों श्रद्धालु मानसखंड के धार्मिक स्थलों का रुख कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश के दर्शन के बाद, बड़ी संख्या में देश के कोने-कोने से आदि कैलाश एवं ऊं पर्वत के दर्शन के लिए यात्री यहां पहुंच रहे हैं। इस यात्रा से जहां एक ओर स्थानीय लोगों को विभिन्न माध्यमों होमस्टे होटल वाहन संचालन आदि से आर्थिक लाभ मिल रहा है वही ऑनलाइन, इनर लाइन पास की सुविधा से सरकारों को जहाँ एक ओर राजस्व प्राप्त हो रहा है तथा यात्रियों को पास बनाने में सुविधा भी मिल रही है। यात्री घर बैठे देश के किसी भी कोने से अपना इनर लाइन परमिट बना सकता है। आज ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से यात्रियों...








