लोकसभा चुनाव: चंद घंटों में आएंगे नजीते, उत्तराखंड की 5 सीटों पर ये प्रत्याशी हैं आगे
लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। उत्तराखंड में भी 5 सीटों पर सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई। अभी तक के रुझानों में सबी पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। नैनीताल और अल्मोड़ा संसदीय सीट पर भाजपा ने निर्णायक बढ़त बना ली है।
गोदियाल लगा रहे जोर, बलूनी आगे
सबसे हॉट सीट मानी जा रही गढ़वाल लोकसभा सीट में कांग्रेस के गणेश गोदियाल 69310 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के अनिल बलूनी को अब तक 198508 वोट मिल चुके हैं जबकि गोदियाल को 129198 वोट मिल चुके हैं। दोनों प्रत्याशियों की टक्कर में दूर दूर तक कोई तीसरा नहीं दिखता।
टिहरी में बॉबी ने दिखाया दम
टिहरी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह 93527 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला हैं उन्हें 75528 वोट मिल चुके हैं। सबसे चौंकाने वाला प्रदर्श निर्दलीय बॉबी पंवार ने किया ह...








