Monday, May 18News That Matters

Sample Page

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का एम्स में चल रहा था इलाज डॉक्टर ने दी यह जानकारी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का एम्स में चल रहा था इलाज डॉक्टर ने दी यह जानकारी

उत्तराखण्ड
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी श्रीमती सावित्री देवी (उम्र 80 वर्ष) को मंगलवार को एम्स, ऋषिकेश अस्पताल में परिजनों द्वारा रुटीन चैकअप के लिए लाया गया था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए स्पेशल (जिरियाट्रिक वार्ड) में विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में श्रीमती सावित्री देवी की स्वास्थ्य सम्बंधित प्रारम्भिक जांचे की गई एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि अस्पताल में उनकी प्रारम्भिक जांच में उच्च रक्तचाप की शिकायत पाई गई। जिसके उपरांत उन्हें अन्य जरुरी रुटीन परीक्षण के लिए भर्ती किया गया है, जहां उनकी विभिन्न जांचें व आवश्यक उपचार चल रहा है। संस्थान के जन सम्पर्क अधिकारी सन्दीप कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती सावित्री देवी जी की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित समय पर स्वास्थ्य जांच कर र...
वनाग्नि पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल, केंद्र ने उत्तराखंड को फंडिंग क्यों नहीं दी? वनकर्मियों को चुनाव ड्यूटी में क्यों लगाया?

वनाग्नि पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल, केंद्र ने उत्तराखंड को फंडिंग क्यों नहीं दी? वनकर्मियों को चुनाव ड्यूटी में क्यों लगाया?

उत्तराखण्ड
वनाग्नि के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने जंगल की आग को नियंत्रित करने में राज्य के दृष्टिकोण को ‘असामयिक’ करार दिया। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि जब जंगल जल रहे थे तो आपने वनकर्मियों को चुनाव ड्यूटी में क्यों लगाया। न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की बेंच ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को 17 मई को उसके समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने वन विभाग के लिए फंडिंग, उपकरणों की कमी और वन रक्षकों को चुनावी ड्यूटी में लगाने पर कई कड़े सवाल किए। कोर्ट ने कहा कि वनाग्नि से बचाने की कई कार्य योजनाएं तैयार की जाती हैं, लेकिन उनके कार्यान्वयन के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता। बेंच ने राज्य सरकार को पर्याप्त धन उपलब्ध नहीं कराने के लिए केंद्र के वकील की खिंचाई की। और कहा कि चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों के लि...
गंगोत्री हाइवे पर टला बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने से तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 घायल

गंगोत्री हाइवे पर टला बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने से तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 घायल

उत्तराखण्ड
गंगोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। सोनगाड़ के नजदीक गुजरात के तीर्थयात्रियों के वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद वाहन पहाड़ी से टकरा गया। वाहन में 18 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें से 8 तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में था, जिससे उसका ब्रेक फेल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के तीर्थयात्री करीब साढ़े 12 बजे गंगोत्री हाईवे से होते हुए गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी सोनगाड़ के पास उनका टैम्पो ट्रैवलर संख्या HR55AR-7404 का ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से पहाड़ी से टकरा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए भटवाड़ी अस्पताल भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। गनीमत रही कि ब्रेक फेल होने के कारण वाहन खाई की तरफ नही गिरा वरना बड़ा हादसा हो सकता...
खलंगा में 2000 पेड़ काटने के लिए पेयजल निगम ने वन विभाग को नहीं भेजा प्रस्ताव, न ही केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी मिली

खलंगा में 2000 पेड़ काटने के लिए पेयजल निगम ने वन विभाग को नहीं भेजा प्रस्ताव, न ही केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी मिली

उत्तराखण्ड
देहरादून में एक और चिपको आंदोलन की आहट है। रायपुर के खलंगा क्षेत्र में 2000 पेड़ो को कटन से बचाने के लिए स्थानीय लोग और पर्यावरण प्रेमी आंदोलनरत हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ों को बचाने के लिए वे उग्र आंदोलन करेंगे। यहां जलाशय निर्माण होना है। लेकिन हैरानी की बात है कि जिस प्रोजेक्ट के लिए पेयजल निगम पेड़ काटना चाहता है, वन विभाग को न तो उसका प्रस्ताव भेजा गया है और नही इसे केंद्र की सैद्धांतिक सहमति मिली है। उधर कार्यदायी संस्था ने भी पेयजल निगम को पत्र लिखकर अन्यत्र स्थान चिन्हित करने की बात कही है। दरअसल देहरादून में सौंग बांध परियोजना पर काम चल रहा है। जिससे शहर को पीने का पानी उपलब्ध होगा। इसी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और जलाशय निर्माण खलंगा क्षेत्र में होना है 150 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए खलंगा वार मेमोरियल के नजदीक वन क्षेत्र में 5 हेक्टेयर भूमि चिन्हि...
बड़ी खबर :चारधाम यात्रा का इन दो दिन पंजीकरण रहेगा बंद

बड़ी खबर :चारधाम यात्रा का इन दो दिन पंजीकरण रहेगा बंद

उत्तराखण्ड
चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड शासन हरिद्वार में बनाए गए चार धाम रजिस्ट्रेशन सेंटर को दो दिनों के लिए किया बंद बता दे कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं जिसके चलते अवस्थाएं देखने को मिल रही है श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए हरिद्वार स्थित चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन सेंटर को दो दिनों के लिए बंद किया गया है चार धाम यात्रा का पंजीकरण दो दिन रहेगा बंद 15 और 16 मई को 2 दिन के लिए चार धाम यात्रा पंजीकरण रहेगा बन्द शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि 15 और 16 मई को दिन के लिए चार धाम यात्रा पंजीकरण बन्द रहेगा...
चारधाम में राज्य सरकार द्वारा की गई हैं समुचित व्यवस्थाएं

चारधाम में राज्य सरकार द्वारा की गई हैं समुचित व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड
स्वामी चैतन्य पूरी जी महाराज हरि बोल ने देवभूमि उत्तराखंड में पावन चारधाम यात्रा प्रारंभ होने पर समस्त श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चारधामों में देश-विदेश के असंख्य श्रद्धालुओं का उत्साह व आस्था देखते ही बन रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शासन व प्रशासन के माध्यम से पूर्ण जिम्मेदारी से समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। लेकिन हम सब की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम सभी कुशल यात्रा संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दें । उन्होंने आमजन से अपील की की किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो इसके लिये एक सुयोग्य नागरिक व जिम्मेदार श्रद्धालु बनकर अपने दायित्व का निर्वहन करें । उन्होंने यात्रियों का आह्वान किया कि रजिस्ट्रेशन के बिना ना पहुँचें। अपने वाहन से सम्बंधित कागज पूरे व सही रखें, पुलिस, शासन, प्रशासन व स्थानीय लोगों के साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वीआईपी दर्शनों ...
टूट रहा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, गंगोत्री धाम में व्यवस्था चरमराने से तीर्थपुरोहितों में आक्रोश, मंत्री बोले स्थानीय लोग जिम्मेदार

टूट रहा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, गंगोत्री धाम में व्यवस्था चरमराने से तीर्थपुरोहितों में आक्रोश, मंत्री बोले स्थानीय लोग जिम्मेदार

उत्तराखण्ड
चार धामों में श्रद्धालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार पहुंचे तीर्थयात्रियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिसे संभालने में प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं। यात्रा व्यवस्था चरमाराने से गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों में आक्रोश है जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन किया। तीर्थ पुरोहितों का आरोप है कि श्रद्धालुओं को 22 घंटों तक गाड़ियों में बैठने को मजबूर होना पड़ा है। उधर प्रशासन ने गंगोत्री-यमुनोत्री धामों में मंदिर देर रात तक दर्शन कराया। गंगा सप्तमी के दिन गंगोत्री धाम जाने वालों की भारी भीड़ जुट रही है। लेकिन गेट सिस्टम लागू होन स धरासू, उत्तरकाशी, नैताला, भटवाड़ी, गंगनानी, डबरानी, सोन गाड़ ,सुक्की टॉप में वाहनों की लंबी कतार लगी है। मंगलवार सुबह उत्तरकाशी से 600-700 वाहनों को गंगोत्री के लिए भेजा गया, लेकिन नेताला में गंगोत्री हाईवे पर चार घंटे तक जाम ...
चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष आयु से अधिक वालों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस

चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष आयु से अधिक वालों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस

उत्तराखण्ड
पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को सचिवालय में सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार से भेंट की। इस दौरान पीएसआरआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि वर्तमान में गतिमान चारधाम यात्रा में यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या एक चुनौती के रूप में सामने आई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच से लेकर तमाम सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष यात्रा काल में 55 वर्ष से अधिक के लगभग साढ़े सात लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई थी। इस बार हमारा लक्ष्य है कि 50 वर्ष से अधिक के लोगों की ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य जांच की जाए। उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा रूट पर 184 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। गत वर्ष 140 डॉक्ट...
बिग ब्रेकिंग: बद्रीनाथ धाम में भारी विरोध के बाद VIP दर्शन व्यवस्था खत्म, केवल इन्हें मिलेगी अनुमति

बिग ब्रेकिंग: बद्रीनाथ धाम में भारी विरोध के बाद VIP दर्शन व्यवस्था खत्म, केवल इन्हें मिलेगी अनुमति

उत्तराखण्ड
बदरीनाथ में भारी विरोध के बाद VIP दर्शन व्यवस्था खत्म, केवल इन्हें मिलेगी अनुमतिलोगों के आक्रोश को देखते हुए सोमवार को किसी को भी वीआईपी दर्शन के लिए नहीं भेजा गया, जिससे आम तीर्थयात्रियों ने आसानी से भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए बदरीनाथ धाम में भारी विरोध प्रदर्शन के बाद बीकेटीसी की ओर से शुरू की गई वीआईपी दर्शन व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब सिर्फ वही लोग वीआईपी दर्शन कर पाएंगे, जिनके लिए सरकार की ओर से प्रोटोकॉल जारी किया गया होगा।हालांकि, स्थानीय लोगों को मंदिर में आने-जाने पर किसी तरह की रोक नहीं रहेगी। सोमवार सुबह बदरीनाथ धाम में पंडा समाज, तीर्थ पुरोहित, होटल व्यवसायी और स्थानीय लोग वीआईपी व्यवस्था समाप्त करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी कुछ देर बाद बामणी गांव की महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने साकेत तिराहे पर जिला प्रशासन और बीकेटीसी के खिलाफ नारेबाजी की प...
Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के लिए बढ़ाए गए पंजीकरण काउंटर, यात्रियों को मिलेगी राहत

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के लिए बढ़ाए गए पंजीकरण काउंटर, यात्रियों को मिलेगी राहत

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर बढ़ाए गए हैं। पंजीकरण काउंटर बढ़ाने से यात्रियों को जहां रजिस्ट्रेशन में सहूलियत हो रही वहीं काउंटर पर भीड़ कम हो गई है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ट्रांजिट कैंप एवं आईएसबीटी पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सुव्यवस्थित यात्रा व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का गंभीरता से ख्याल रखा जाए। उन्होंने यात्रियों के ठहरने हेतु चिन्हित किए गए स्थान पर समुचित मूलभूत सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा चिन्हित स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट आदि व्यवस्था...