उत्तराखंड: सीएम धामी ने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगों से सजे दून के बाजार
उत्तराखंड: सीएम धामी ने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगों से सजे दून के बाजार
राजधानी देहरादून सहित पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम धामी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद वह परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही झांकियां निकाली गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओ...








