Sunday, May 17News That Matters

Sample Page

उत्तराखंड : जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शहर में होटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच हेतु अभियान चलाने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए निर्देश।

उत्तराखंड : जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शहर में होटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच हेतु अभियान चलाने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए निर्देश।

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शहर में होटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच हेतु अभियान चलाने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए निर्देश। देहरादून कल दिनांक 28 जनवरी 2024, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा शहर में होटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच हेतु अभियान चलाने तथा अभियान की मॉनिटरिंग के निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा आज प्रिंस चौक, गांधी रोड, त्यागी रोड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों में होटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार सदर मोहम्मद शाहदाब एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम रमेश सिंह, के नेतृत्व में टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया, जिसमें मानकों के अनुसार व्यवस्था एवं गुणवत्ता न होने के फलस्...
उत्तराखंड : अब शासन करेगा दरोगाओं के भविष्य का फैसला, विजिलेंस ने सौंपी रिपोर्ट, 33 फीसदी नाकाबिल

उत्तराखंड : अब शासन करेगा दरोगाओं के भविष्य का फैसला, विजिलेंस ने सौंपी रिपोर्ट, 33 फीसदी नाकाबिल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब शासन करेगा दरोगाओं के भविष्य का फैसला, विजिलेंस ने सौंपी रिपोर्ट, 33 फीसदी नाकाबिल दरोगा भर्ती धांधली में विजिलेंस ने जांच पूरी कर शासन को सौंप दी है। विजिलेंस को कई दरोगाओं के खिलाफ पैसे देकर भर्ती होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं, जबकि कई दरोगाओं पर आरोप साबित हुए हैं। 20 दरोगा पिछले साल जनवरी से सस्पेंड चल रहे हैं। अब इन दरोगाओं के भविष्य का फैसला शासन में ही किया जाना है। बताया जा रहा है कि जल्द सतर्कता समिति की बैठक में इन दरोगाओं के खिलाफ मुकदमे या अन्य कार्रवाई पर फैसला किया जाना है। गौरतलब है कि मई 2022 में एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली की जांच शुरू की थी। इस जांच में कई आरोपियों और नकल माफिया को गिरफ्तार भी किया गया। इस बीच पहले कुछ और भर्तियों में धांधली की बात सामने आई। पता चला कि 2015 में हुई दरोगा सीधी भर्ती परीक्षा में भी बड़े पैमाने...
उत्तराखंड : वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, राम से मिलता है हमारा DNA अब से मदरसों में पढ़ाया जायेगा श्रीराम का पाठ

उत्तराखंड : वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, राम से मिलता है हमारा DNA अब से मदरसों में पढ़ाया जायेगा श्रीराम का पाठ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, राम से मिलता है हमारा DNA अब से मदरसों में पढ़ाया जायेगा श्रीराम का पाठ आधुनिक मदरसों के पाठ्यक्रम में भगवान राम के बारे में पढ़ाए जाने की चर्चा तेज हो रही है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के तहत संचालित मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे अब भगवान श्रीराम की कहानी भी पढ़ेंगे। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मार्च में शुरू होने वाले सत्र में नए पाठयक्रम को लागू किया जाएगा। शादाब शम्स ने कहा कि आधुनिक मदरसों में औरंगजेब के बारे में नहीं पढ़ाया जाए, बल्कि भगवान राम और नबी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। शादाब शम्स ने इस बात को भी स्वीकार किया कि हमारा डीएनए भगवान राम से मेल खाता है। उन्होंने खुलकर कहा कि हम हिंदुस्तानी हैं। शादाब शम्स ने कहा- श्रीराम का किरदार ऐसा है, जिसे लोग फॉलो करते हैं। कोई ...
उत्तराखंड : राज्य में हर साल मनेगा प्रवासी उत्तराखंड दिवस, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 15 दिन में पोर्टल तैयार करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड : राज्य में हर साल मनेगा प्रवासी उत्तराखंड दिवस, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 15 दिन में पोर्टल तैयार करने के दिए निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य में हर साल मनेगा प्रवासी उत्तराखंड दिवस, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 15 दिन में पोर्टल तैयार करने के दिए निर्देश प्रदेश में हर साल प्रवासी उत्तराखंड दिवस मनाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के भीतर उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ का पोर्टल तैयार किया जाए। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देश और दुनियाभर में रह रहे उत्तराखंड मूल के प्रवासियों का सटीक डाटा बेस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप राज्य में प्रत्येक वर्ष प्रवासी उत्तराखंड दिवस मनाने की परंपरा शुरू की जाएगी। सचिवालय में उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ के गठन की औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश के साथ प्रवासी प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारियों को उन्होंने हिदायत दी कि उत्तराखंड मूल के प्रवासियों के लिए लांच की जा...

उत्तराखंड : आजादी के बाद पहली बार कलियर शरीफ दरगाह पर फहराया तिरंगा, वक्फ अध्यक्ष ने लगाये भारत माता के नारे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आजादी के बाद पहली बार कलियर शरीफ दरगाह पर फहराया तिरंगा, वक्फ अध्यक्ष ने लगाये भारत माता के नारे गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रूड़की के निकट विश्व प्रसिद्ध मुस्लिम धर्मस्थल पिरान कलियर शरीफ में आजादी के बाद पहली बार शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भारत माता की जय और मादरे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारों के बीच दरगाह पर तिरंगा फहराया। शम्स ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे बताया गया था कि पिछले 75 वर्षों से दरगाह पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया है। मैंने सोचा कि क्यों न हम यह प्रथा शुरू करें और समाज को एक सकारात्मक संदेश दें। गणतंत्र दिवस पर पिरान कलियर में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। मैं भारत माता को नमन करता हूं और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। देश में क...
उत्तराखंड : राज्य में UCC लागू करने को बुलाया गया विशेष सत्र, जल्द ही समिति सौंप सकती है रिपोर्ट

उत्तराखंड : राज्य में UCC लागू करने को बुलाया गया विशेष सत्र, जल्द ही समिति सौंप सकती है रिपोर्ट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य में UCC लागू करने को बुलाया गया विशेष सत्र, जल्द ही समिति सौंप सकती है रिपोर्ट उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक पर चर्चा और उसे पास कराने के लिए पांच फरवरी को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार, मई 2022 में सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अगुआई में गठित की गई पांच सदस्यीय समिति दो या तीन फरवरी को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पिछले दिनों शीघ्र विधानसभा का सत्र बुलाने के संकेत दिए थे। ऐसे में अब विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी कर दी। इससे पहले पांच सितंबर, 2023 को सत्र बुलाया गया था। आठ सितंबर को सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया था। इस विस्तारित सत्र की कार्यवाही अब पांच फरवरी को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। विशेषज्ञ समिति का...
उत्तराखंड : बाबा रामदेव ने शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ में फहराया झंडा, नीतीश को दी नसीहत, बोले- ऐसे रहेगा राजनीतिक भविष्य सुरक्षित

उत्तराखंड : बाबा रामदेव ने शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ में फहराया झंडा, नीतीश को दी नसीहत, बोले- ऐसे रहेगा राजनीतिक भविष्य सुरक्षित

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बाबा रामदेव ने शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ में फहराया झंडा, नीतीश को दी नसीहत, बोले- ऐसे रहेगा राजनीतिक भविष्य सुरक्षित योग गुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ में झंडा फहराया। इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि जो राम मंदिर का विरोध कर रहे है उनका जल्द ही राम नाम सत्य होगा। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में जल्द लागू होने जा रहे युसीसी पर कहा कि एक देश एक कानून बनने से देश मे एकता का भाव आएगा। ज्ञान व्यापी के मामले पर बाबा ने कहा कि इस मामले को कोर्ट से बाहर ही निपटा लेना चाहिए। बिहार में जारी राजनीतिक हलचल पर कहा कि नितीश कुमार जी जो राष्ट्र की मूल धरा में बहेंगे तो उनका भी राजनीतिक भविष्य सुरक्षित रहेगा। कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए देश के सभी राष्ट्र भाक्त नेता, पार्टियां जो सनातन को गौरव देती हैं, जो संसकृति मूलक समृद्धि आदि विचारों को एक होकर देश के लिए बड़...
उत्तराखंड : पांच फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र, आठ सितंबर 2023 को अनिश्चितकाल के लिए हुआ था स्थगित

उत्तराखंड : पांच फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र, आठ सितंबर 2023 को अनिश्चितकाल के लिए हुआ था स्थगित

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पांच फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र, आठ सितंबर 2023 को अनिश्चितकाल के लिए हुआ था स्थगित विधानसभा सचिवालय ने उत्तराखंड विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। पांच फरवरी को विधानसभा सत्र शुरू होगा। बता दें, 8 सितंबर 2023 को अनिश्चितकाल के लिए सत्र स्थगित हुआ था, जिसके बाद आज सत्र किए जाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पांच सितंबर को सुबह 11बजे से विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। पिछले साल 8 सितंबर को सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। था। सत्र के तीसरे दिन सरकार ने उत्तराखंड विनियोग (2023-2024 का अनुपूरक) विधेयक समेत 11 विधेयक ध्वनिमत से पारित कराए थे। विधानसभा की कार्यवाही देर रात तक चली थी। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विभागवार अनुपूरक अनुदान मांगों के पारित करते हुए अनुपूरक विधेयक में 11321 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया था। इसमें 3530 करोड़...
उत्तराखंड : अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद अब चारो तरफ सुनाई दे रही है भाजपा की ‘रामधुन’

उत्तराखंड : अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद अब चारो तरफ सुनाई दे रही है भाजपा की ‘रामधुन’

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद अब चारो तरफ सुनाई दे रही है भाजपा की 'रामधुन' अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद अब भाजपा की 'रामधुन' सुनाई दे रही है। सियासी जानकारों का मानना है कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का माहौल गरमाएगा, भाजपा उतनी ही तेजी से रामधुन में रमती दिखेगी। बयानों, प्रतीकों, गीतों और धर्म-कर्म के आयोजनों में गुंजायमान हो रही रामधुन से भाजपा का कार्यकर्ता उत्साहित है, लेकिन विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस भी अपनी राजनीतिक धुनों से मुकाबला करने की रणनीति बना रहा है। रामलहर के आगे उसकी यह रणनीति कितनी कारगर होगी, ये आगे का सियासी माहौल बताएगा, लेकिन भाजपा ने राम लहर का प्रभाव बनाए रखने की योजना बना ली है। पार्टी इस मुद्दे को आसानी से छोड़ने वाली नहीं है। इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान से समझा जा सकता है, जो उन्होंने बृहस्पतिवार को रुड़की ...
उत्तराखंड : विनय शंकर पाण्डेय,आयुक्त गढवाल मण्डल ने आयुक्त शिविर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

उत्तराखंड : विनय शंकर पाण्डेय,आयुक्त गढवाल मण्डल ने आयुक्त शिविर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : विनय शंकर पाण्डेय,आयुक्त गढवाल मण्डल ने आयुक्त शिविर कार्यालय में किया ध्वजारोहण देहरादून आज दिनांक 26 जनवरी 2024, (जि सू का), गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयुक्त गढवाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय ने आयुक्त शिविर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। आयुक्त गढवाल मण्डल ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने कार्यालयों में निष्पक्ष एंव पारदर्शिता का माहौल बनाएं जिससे सरकार की जन कल्याणकारी योजनओं से पात्रों को लाभान्वित कर सकें। इस अवसर पर उन्होने अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने नवोदय विद्यालय के बच्चों को पुरस्कार वितरण किया तथा परेड सलामी में उपस्थित गार्ड को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...