Saturday, May 16News That Matters

Sample Page

उत्तराखंड : जोशीमठ में क्षमता से ज्यादा भार, अब न हों भारी निर्माण, 20% भवन रहने योग्य नहीं

उत्तराखंड : जोशीमठ में क्षमता से ज्यादा भार, अब न हों भारी निर्माण, 20% भवन रहने योग्य नहीं

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जोशीमठ में क्षमता से ज्यादा भार, अब न हों भारी निर्माण, 20% भवन रहने योग्य नहीं चमोली जिले के जोशीमठ में भूधंसाव पर सामने आई वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट में कहा गया है कि जोशीमठ पहले ही अपनी क्षमता से अधिक भार उठा रहा है। ऐसे में यहां नए भारी निर्माण न किए जाएं। रिपोर्ट में पूरे जोशीमठ के धंसने की आशंका को नगण्य करार दिया गया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी और विस्तृत भूवैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जोशीमठ क्षेत्र को नो-न्यू कंस्ट्रक्शन जोन घोषित किया जाना चाहिए। पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट (पीडीएनए) ने भी अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, जोशीमठ की जनसंख्या 16,709 थी, जिसका घनत्व 1,454 प्रति वर्ग किमी था। जिला प्रशासन के अनुसार, इस...
उत्तराखंड : गंगोत्री धाम में स्नान करते समय भागीरथी नदी में बहा मध्य प्रदेश का यात्री, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

उत्तराखंड : गंगोत्री धाम में स्नान करते समय भागीरथी नदी में बहा मध्य प्रदेश का यात्री, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : गंगोत्री धाम में स्नान करते समय भागीरथी नदी में बहा मध्य प्रदेश का यात्री, तलाश में जुटी एसडीआरएफ गंगोत्री धाम में स्नान करते समय एक मध्य प्रदेश का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बह गया। एसडीआरएफ की टीम यात्री की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार, यात्री राम शंकर(37) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बीना जंक्शन जिला सागर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। राम शंकर ने पांच वर्ष पहले संन्यास ले लिया था। स्नान घाट पर मौजूद यात्रियों ने बताया गया कि वह स्नान कर रहे थे, तभी नदी की तेज में ओझल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। यात्री की तलाश जारी है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : तिलक रोड पर मोबाइल की दुकान में लगी आग, अंदर काम कर रहे दो लोगों ने भागकर बचाई जान

उत्तराखंड : तिलक रोड पर मोबाइल की दुकान में लगी आग, अंदर काम कर रहे दो लोगों ने भागकर बचाई जान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : तिलक रोड पर मोबाइल की दुकान में लगी आग, अंदर काम कर रहे दो लोगों ने भागकर बचाई जान ऋषिकेश में तिलक रोड पर मोबाइल की दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान दुकान के अंदर दो लोग काम कर रहे थे। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने भी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। मोबाइल की दुकान के अंदर दो लोग कम कर रहे थे, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगती देख दोनों वहां से बाहर भागे। उनके निकलते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। इस दौरान दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आस-पास की दुकानों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो...
उत्तराखंड : कड़ी सुरक्षा के बीच पिरान कलियर पहुंचे 107 पाक जायरीन, सालाना उर्स में होंगे शामिल

उत्तराखंड : कड़ी सुरक्षा के बीच पिरान कलियर पहुंचे 107 पाक जायरीन, सालाना उर्स में होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : कड़ी सुरक्षा के बीच पिरान कलियर पहुंचे 107 पाक जायरीन, सालाना उर्स में होंगे शामिल साबिर पाक के 755वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए 107 पाक जायरीनों का जत्था मंगलवार को रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचा। रुड़की से कड़ी सुरक्षा के बीच रोडवेज की बसों से उन्हें कलियर पहुंचाया गया। यहां उन्हें साबरी गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। इस दौरान पाक जायरीन का फूल मला पहनाकर स्वागत किया गया। 107 पाक जायरीनों में दो दूतावास से हैं। जायरीन उर्स में होने वाली मुख्य रस्मों में शामिल होंगे और दरगाह साबिर पाक पर चादर और फूल पेश करेंगे। इसके बाद दो अक्तूबर को पाकिस्तानी जायरीन अपने वतन रवाना होंगे। दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर का सालाना उर्स धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। हर घंटे सैकड़ों की संख्या में जायरीन कलियर पहुंच रहे हैं। साथ ही उर्स में दुकानें भी सज गई हैं। कलियर में...
1 अक्टूबर से होने जा रहा कई वित्तीय नियमों में बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर…

1 अक्टूबर से होने जा रहा कई वित्तीय नियमों में बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर…

उत्तराखण्ड
सितंबर का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है  कुछ दिनों के बाद अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। हर महीने में कई वित्तीय नियमों में बदलाव होते हैं। इसी कड़ी में 1 अक्टूबर 2023 से भी कई बड़े नियमों में भी बदलाव होंने वाला है। ऐसे में कई ऐसे काम हैं जिन्हें आपको 30 सितंबर तक जरूर कर लेना चाहिए। वरना आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि एक अक्टूबर से क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं। दो हजार का नोट बदलने की लास्ट डेट मिली जानकारी के अनुसार एक अक्टूबर से 2000 रुपये का नोट मान्य नहीं अगर आपके पास भी 2000 रुपये का नोट है और आपने अब तक इसे नहीं बदला है तो 30 सितंबर तक इस काम को जरूर पूरा काम कर लें। दरअसल 30 सितंबर 2023 दो हजार रुपये के नोट को बदलने की आखिरी तारीख है। इसके बाद 2000 रुपये के नोट नहीं चलेंगे और आपके ये नोट बेकार हो जाएगा। बर्थ सर्टिफिकेट हो जाएगा अनिवार्य ...
उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर छिड़ा बवाल, अब केश काटकर सीएम को भेजेंगे कांग्रेस के बड़े नेता

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर छिड़ा बवाल, अब केश काटकर सीएम को भेजेंगे कांग्रेस के बड़े नेता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर छिड़ा बवाल, अब केश काटकर सीएम को भेजेंगे कांग्रेस के बड़े नेता अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कांग्रेस की महिला नेत्रियों के केश उतरवाने के मामले में प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। पार्टी का कहना है कि सरकार को चेताने के लिए महिला नेत्रियों के बाद कांग्रेस के बड़े नेता भी अब अपने केश दान कर सीएम धामी को भेजेंगे। कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से वार्ता में पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सनातन धर्म की जानकारी नहीं है। वह अपनी पार्टी के काले कारनामों को छुपाने के लिए छोटा मुंह, बड़ी बात कह रहे हैं। कांग्रेस नेत्रियों की ओर से केश दान को वह सनातन धर्म से जोड़कर अपने अज्ञान का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब यूपीए सरकार में ...
आंचल दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मी अस्पताल में भर्ती…

आंचल दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मी अस्पताल में भर्ती…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां आंचल दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव हो गया है। जिससे कई कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया है।कर्मियों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वहीं सभी कर्मचारियों की स्थिति अब ठीक बताई जा रही है। वहीं मामले में एसडीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल के आंचल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस का अचानक रिसाव हो गया। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव होने के चलते करीब 8 कर्मचारी इससे प्रभावित हो गए। जिनमें से दो कर्मचारियों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल गैस से पीड़ित कर्मचारी खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दूसरी...
उत्तराखंड : पट्टे की जमीनों में बिजली-पानी कनेक्शन के लिए निगम की एनओसी अनिवार्य, जानें फैसले की पीछे वजह

उत्तराखंड : पट्टे की जमीनों में बिजली-पानी कनेक्शन के लिए निगम की एनओसी अनिवार्य, जानें फैसले की पीछे वजह

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पट्टे की जमीनों में बिजली-पानी कनेक्शन के लिए निगम की एनओसी अनिवार्य, जानें फैसले की पीछे वजह पट्टे की जमीनों और बस्तियों में अब बिना नगर निगम की एनओसी के बिजली-पानी के कनेक्शन नही दिए जाएंगे। जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त रोकने के लिए यह फैसला लिया है। इसके लिए निगम ने ऊर्जा निगम और जल संस्थान को पत्र भी लिखा है। 2016 के बाद पट्टे की जमीन या बस्तियों में हुए निर्माणों को अवैध माना जाएगा। दरअसल, चंद्रबनी, मेंहूवाला, बड़ोवाला, मोथरोवाला, आईटी पार्क, सहस्रधारा, कारगी कुआंवाला, हर्रावाला, नकरौंदा, बालावाला, नेहरूग्राम, सहित अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में लोग वर्षों से सरकारी जमीनों में निवास कर रहें है। यहां कई लोगों ने कब्जा किया हुआ तो कइयों को सरकार ने पट्टे दिए गए हैं। पट्टे की जमीनों और बस्तियों में मकानों की बड़े पैमाने में अवैध खरीद-फरोख्त हो रही है। दस, पचास और सौ रुपये क...
चार दिवसीय दौरे पर सीएम धामी लंदन रवाना, यहां करेंगे महत्वपूर्ण बैठक…

चार दिवसीय दौरे पर सीएम धामी लंदन रवाना, यहां करेंगे महत्वपूर्ण बैठक…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। दिसंबर में होने जा रहे इस समिट के लिए निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश करने के प्रति आकर्षित करने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इन्वेस्टर्स के साथ बैठक की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार दिवसीय दौरे पर लंदन रवावा हो गए है। उन्होने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि लंदन दौरे पर सीएम यहां न सिर्फ महत्वपूर्ण बैठके करेंगे बल्कि रोड शो भी करेंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का एक डेलिगेशन 25 सितंबर से 28 सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी। साथ ...
मुख्यमंत्री की टोल फ्री नम्बर-1064 मुहिम ला रही रंग, ग्राम प्रधान रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री की टोल फ्री नम्बर-1064 मुहिम ला रही रंग, ग्राम प्रधान रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां एक और धामी सरकार भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त है। लगातार कार्यवाही का जा रही है। वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई मुख्यमंत्री की मुहिम के तहत टोल फ्री नम्बर-1064 रंग ला रही है। विजिलेंस ने रिश्वत लेते एक ग्राम प्रधान को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भंगा ग्राम प्रधान को प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस को टोल फ्री नम्बर-1064 में शिकायत मिली थी कि पर पीएमएवाई के घऱ दिलान के एवज में ग्राम प्रधान रिश्वत की मांग कर रही है। जिस पर एक्शन लेते हुए विजिलेंस की टीम किच्छा पहुंची और ग्राम प्रधान पूजा वर्मा पत्नी नितिन कुमार, निवासी ग्राम भंगा, थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंहनगर को अपने आवास पर 10,000 /- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया है। बताया जा र...