प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिथौरागढ़ दौरा प्रस्तावित, तैयारियां शुरू…
उत्तराखंड में पीएम मोदी आने वाले है। बताया जा रहा है कि आगामी 11 और 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ दौरे पर आ सकते है। इसको लेकर उच्च हिमालय में तैयारियां तेज हो चुकी हैं। पीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा आठ अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक उच्च हिमालय में जाने वाले पर्यटकों को इनर लाइन परमिट जारी नहीं करने का भी निर्णय लिया जा रहा है। पीएम मोदी का ये दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले के दौरे पर 11 अक्टूबर को आएंगे। दो दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री आदि कैलाश दर्शन के साथ ही ओल्ड लिपुलेख में साइट सीन स्थल का उद्घाटन कर सनातन और देश की सुरक्षा का भी संदेश देंगे। इस साइट सीन स्थल पर पहुंचकर यात्री सीधे कैलास मानसरोवर के दर्शन कर सकेंगे। प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को धारचूला अनुमंडल में व्यास...








