आढ़त बाजार जल्द होगा शिफ्ट, सीएस ने दिए बाजार निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जल्द ही जाम के झाम से निजात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक में वर्षों से सबसे बड़ी बाधा बने आढ़त बाजार को रेलवे स्टेशन रोड से शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है। रिपोर्टस की माने तो जल्द ही नया आढ़त बाजार पटेलनगर में बसाया जाएगा। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आढ़त बाजार के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए से कार्य शुरू होने से पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर पर कार्य पूर्ण होने की समयसारिणी की भी मांग की।
डिया रिपोर्टस के अनुसार वर्तमान में शहर का सबसे बड़ा बॉटल नेक आढ़त बाजार क्षेत्र में है। सड़क के इस चोक हिस्से को खोलने के लिए एक दशक से भी अधिक समय से कवायद चल रही है, मगर कोई भी योजना आज तक परवान नहीं चढ़ पाई। ऐसे में एक बार फिर एमडीडीए आढत बाजार शिफ्ट करने की बड़ी यो...








