उत्तराखंडः विजिलेंस ने रिश्वत लेते अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार…
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विजिलेंस टीम ने एक बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई जिला सहकारी बैंक,शाखा ग्राम मगरूबपुर थाना- झबरेड़ा में की गई है। बताया जा रहा है कि यहां शाखा प्रबन्धक ने लोन कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जिस पर एक्शन लेते हुए विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ रू0 4000/- रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुलार थाना लक्सर, पीतपुर, हरिद्वार निवासी अमन ने द्वारा टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उसकी पत्नी प्रियंका देवी व उसके चाचा के लड़के मोनू कुमार तथा पड़ोसी राहुल कुमार द्वारा दीनदयाल योजना के अन्तर्गत भैंस खरीदने के लिए एक-एक लाख ऋण के लिए अपने क्षेत्र के जिला सहकारी बैंक की शाखा ग्राम मगरूनपुर, थाना बहादराबाद हरिद्वार में आवेदन किया था, इन तीनों की...








