एयरटेल पेमेंट्स बैंक बना इकोफ्रेंडली डेबिट कार्ड लॉन्च करने वाला पहला भारतीय बैंक, जानें इसके बारे में…
एयरटेल पेमेंट्स बैंक, बचत खाते वाले नए और मौजूदा, दोनों तरह के ग्राहकों के लिए इकोफ्रेंडली डेबिट कार्ड लॉन्च करने वाला पहला भारतीय बैंक बन गया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक बैंकिंग लाइसेंस के साथ वृहद पैमाने पर काम करने वाली एकमात्र लाभदायक भारतीय फिनटेक कंपनी है। यह लॉन्च वित्तीय क्षेत्र में सतत विकास और इको-फ्रेंडली प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक, प्रमाणित इको-फ्रेंडली सामग्री, आर-पीवीसी से बने डेबिट कार्ड जारी करेगा, जो पर्यावरण की संरक्षण में सहायक सिद्ध होंगे। इस इको-फ्रेंडली सामग्री को अपनाने के साथ, एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर्यावरण संरक्षण पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। 50,000 कार्डों के प्रत्येक बैच के उत्पादन से बाजार में पारंपरिक तरीके से उपयोग किए जाने वाले पीवीसी कार्डों की तुलना में 350 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन में पर्याप्त कमी आएगी।
...







