उत्तराखंड पदयात्रा करने आ सकते है राहुल गांधी, यात्रा को लेकर कांग्रेस बनाई रणनीति…
उत्तराखंड में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जहां कमर कस ली है। वहीं पार्टी ने अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की पदयात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। जिसके लिए आज अहम बैठक हुई। दिल्ली से देहरादून बैठक में शिरकत करने प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव पहुंचे। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड में प्रस्तावित स्वाभिमान न्याय यात्रा में भाग लेंगे। पार्टी की यह यात्रा अग्निवीर योजना के विरोध को केंद्र में रखकर निकाली जाएगी, जो राज्य में 50 से 60 दिन तक निकलेगी। राहुल गांधी यात्रा में 10 दिन भाग लेंगे। यात्रा की तैयारियों और राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में अहम बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में कांग...








