उत्तराखंडः भारी बारिश से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बहा, आवाजाही ठप…
उत्तराखंड में बारिश कहर बन कर बरस रही है। एक बार फिर बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग जनपद में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई। जिस कारण बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ एवं जवाल्पा पैलेस के समीप अवरूद्ध हो गया है। वहीं चमोली जिले में गौचर कमेड़ा के पास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बह गया है। जिससे आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार की रात हुई भारी वर्षा के कारण चमोली जिले में गौचर कमेड़ा के पास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग करीब 200 मीटर बह गया है। भारी बारिश से नगरासू कमेड़ा के पास 30-50 मीटर से अधिक सड़क का हिस्सा बह गया। इसके कारण मुख्य मार्ग से आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए सम्बंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था युद्धस्तर पर तत्परता से कार्य कर रहे हैं।
वहीं बताया जा रहा है कि इस मार्ग को खोलने ...








