शिविका भट्ट ने ग्लोबल ओपन डांस प्रतियोगिता में जीता ब्रांज मेडल , आप भी दे बधाई…
उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रदेश के युवा हर मुहाने पर अपना लोहा मनवा रहे है। अपनी लगन और प्रतिभा के दम पर देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तरकाशी की बेटी का नाम जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी निवासी शिविका भट्ट ने स्पेन में आयोजित ग्लोबल ओपन डांस प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल जीता है, उनकी कामयाबी पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूल रूप से उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी के गंगोरी गाँव निवासी शिविका भट्ट ने सेमीफ़ाइनल में गोल्ड और फ़ाइनल में ब्रांज पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में कनाडा, इंग्लैंड, क़तार, ओमान आदि सभी देश के प्रतिभागी शामिल थे। सबको हराकर उन्होंने गोल्ड पदक पाकर स्पेन में होने वाले फ़ाइनल में जगह बनाई औरस्पेन में पूरी दुनिया से आये प्रतभागियों को पछाड़कर ब्रांज पदक हासिल किया। वह इससे पहले भी...








