इग्नू ने किए जुलाई 2023 सत्र से विभिन्न नए कार्यक्रम शुरू, पढ़ें डिटेल्स…
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में एडमिशन प्रॉसेस जारी है। इग्नू ने जुलाई 2023 सत्र से विभिन्न नए कार्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। जो उम्मीदवार ओपन यूनिवर्सिटी में विभिन्न प्रोग्राम्स में प्रवेश लेना चाहते हैं वह जल्द https://ignouadmission.samarth.edu.in/ और https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर आवेदन कर प्रवेश पा सकते है।
इग्नू ने इस सत्र से स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा स्तर के नए कार्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें भौतिकी, हिंदू अध्ययन, एप्लाइड स्टैटस्टिक्स, भूगोल और डिप्लोमा में जनसंख्या और परिवार अध्ययन हैं। बताया जा रहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में शुरू किए गए कार्यक्रम रोजगारपरक हैं। सभी कार्यक्रमों का स्टडी मटेरियल प्रिंटेड एवं डिजिटल दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा।
इग्नू के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों के लिए डिग्री और पीजी डिप्लोमा के लिए बैचलर डिग्री...







