समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए अब दो जुलाई तक करें आवेदन, पढ़ें अपडेट…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेने की सोच रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए अब https://ukadmission.samarth.ac.in/ पर दो जुलाई तक पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के साथ ही करेक्शन विंडो का समय भी बढ़ाया गया है। खास बात यह है कि इसमें विद्यार्थी त्रुटि सुधार केवल एक बार ही कर सकता है।
बताया जा रहा है कि गर्मियों की छुट्टी की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालय और मैदानी क्षेत्रों के महाविद्यालय 10 जुलाई तक खुलने की संभावना है। ऐसे में युवाओं को एक और मौका दिया गया है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि को 30 जून से अब दो जुलाई तक के लिए बढ़ाया गया है। ऐसे में युवाओं पास समय कम बचा है। कॉलेज में एडमिशन लेना है तो जल्द अप्लाई...








