चार हेली कंपनियों ने अपनी सेवाएं की बंद, पढ़िए पूरी खबर
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ के लिए बरसात शुरू होने से पूर्व चार हेली कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर अपना बोरिया बिस्तर बांध दिया है। बरसात में हेली सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाती हैं, हालांकि गत वर्ष हिमालय हेली ने पूरे बरसात सीजन में भी अपनी सेवाएं जारी रखी थी।
इस वर्ष यात्रा के प्रथम चरण में कुल 59 हजार से अधिक यात्री हेली सेवा से केदार बाबा के दर्शनों को पहुंचे। जबकि यात्रा के शुरूआत में ही हेलीपैड पर हुई दुर्घटनाए में एक की मौत होने पर क्रिस्टल ऐविएशन की एक हेली सेवा बंद रही।
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को पहुंचे हैं। हेली सेवा से भी बड़ी संख्या में बाबा के दर्शनों को यात्री पहुंचे। कुल 59 हजार 645 यात्रियों ने हेली सेवा से बाबा के दर्शन किए।
चार हेली कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी
वहीं मानसून की शुरूआत को देखते हुए चार हे...








