उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, सभी डीएम को दिए गए ये निर्देश…
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राज्य के लिए भारी बताएं है। 27 जून तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन ऑन रखने के लिए कहां गया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में अगले चार दिनों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में हल्की से मध्यम भूस्खलन होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर...








