एक्शन में सीएम धामी, लिए बड़े फैसले, इन्हें दी सौगात…
उत्तराखंड में धामी सरकार फुल एक्शन में हैं। सीएम धामी ने आज जहां अधिकरियों को सख्त निर्देश दिए है तो वहीं कई बड़े फैसले लिए है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एस.डी.आर.एफ. के राजपत्रित अधिकारियों एवं अराजपत्रित कार्मिकों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाई है। तो वहीं तहसील श्री कैंची धाम को भी स्वीकृति दी है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति स्वतः स्वरोजगार योजना’ में सब्सिडी की धनराशि बढाई गई है।
इतने मिलेगी प्रोत्साहन राशि
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में 11 हजार फिट से अधिक की ऊंचाई पर रेसक्यू कार्य करने वाले एस.डी.आर.एफ. के राजपत्रित अधिकारियों एवं अराजपत्रित कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दिये जाने की व्यवस्था के निर्देशों के तहत अब शासन ने प्रोत्साहन राशि राजपत्रित अधिकारियों को 1500 तथा अराजपत्रित कार्मिकों को 1000 रू0 प्रतिदिन की दर पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। इससे...








