देहरादून में 24 जून को लगेगा रोजगार मेला, इन पदों पर मिलेगी सीधे नौकरी…
Job Update: अगर आप नौकरी की तालाश कर रहे है। तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि देहरादून के कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय में 24 जून को दो हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में इस मेले में भाग लेने के लिए जल्द आवेदन कर लें वरना ये मौका आपके हाथ से छूट सकता है। आइए जानते है इस मेले में किन पदों पर भर्ती की जाएगी।
56 से ज्यादा कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
मिली जानकारी के अनुसार बेरोजगार और योग्य युवाओं के लिए 24 जून को वृहद रोजगार मेला लगने जा रहा है। मेले में 56 से ज्यादा कंपनियां प्रतिभाग करेगी। रोजगार मेला देहरादून में सेवायोजन कार्यालय निकट सर्वे चौक में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिसमें जिलेभर के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। इस रोजगार मेले में इंटरव्यू के माध्यम से कर्मयारियों का चयन किया जाएगा। इसमें 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट बेरोज...








