भारतीय वायुसेना में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, 30 जून आवेदन की लास्ट डेट…
Indian Air Force Jobs: भारतीय वायुसेना में भर्ती होने के इच्छुक पुरुषों और महिलाओं के लिए शानदार मौका है। वायु सेना ने तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT)-2 2023 के लिए भारतीय वायुसेना ने आवेदन मांगे हैं। वायुसेना की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) ब्रांच में ऑफसर बनने का मौका है. यह भर्ती जुलाई 2024 कोर्स के लिए हो रही है। इसके जरिए वायुसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन मिलेगा। इसके साथ वायुसेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम (फ्लाइंग ब्रांच) के लिए भी आवेदन मांगे हैं।
IAF AFCAT आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्यता
वहीं फ्लाइंग ब्रांच के उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त...







