घनसाली-मयाली मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी बस हादसे की शिकार, मची चीख-पुकार…
उत्तराखंड का टिहरी जिला हादसों का जिला बनता जा रहा है। यहां 24 घंटे के भीतर फिर बड़ा हादसा हो गया है। अब यहां घनसाली-मयाली मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 20 लोग सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये तो गनिमत रही कि पैराफिट में बस के पिछले टायर फंस गए। जिससे बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसा रुद्रप्रयाग जिले के सुमाड़ी से एक बारात टिहरी जिले के हिंदाव पट्टी जा रही थी। इस दौरान बारातियों से भरी बस चिरबटिया के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस के आगे के टायर अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गए। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
गनीमत रही कि सड़क किनारे बने पैराफिट में बस के पिछले टायर फंस गए बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट से अटक गई। जिससे बस खाई म...








