सीएम धामी का ऐलान, प्रदेश में जल्द होगी कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी…
देहरादून पुलिस लाइन में आज नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम धामी ने शिरकत की। इस दौरान सीएम ने जहां अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। वहीं राज्य में नई भर्ती को लेकर भी बड़ी घोषणा की। सीएम धामी ने ऐलान किया कि प्रदेश में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी।
बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। वहीं आरक्षी जनपद पुलिस, आरक्षी पी.ए.सी/आई.आर.बी तथा फायरमैन में चयनित कुल सभी 1425 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस आरक्षी के जो 1550 शेष रिक्त पद हैं, उन पर शीघ्र ही नई भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएंगी।
वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पुलि...








