प्रदेश में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क खोलने की कवायद, दून-हरिद्वार में जगह चिन्हित…
Uttarakhand News: आमजन को सुकून देने वाले पार्क, चिल्ड्रन पार्क, योगा पार्क या वूमन गार्डन। अब तक आपने यही सुना होगा। लेकिन अब राज्य में चिल्ड्रन ट्रेफिक पार्क भी होंगे। इन पार्क से सड़क पर वाहन कैसे चलाना है। क्या सावधानियां बरतनी है। ट्रेफिक नियम क्या है? इसमें यह सब सीखने को मिलेगा। खासकर बच्चे खेल-खेल में ट्रेफिक नियम समझ पाएंगे। जी हां प्रदेश में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क खोलने की कवायद अब तेज हो गई है। इस कड़ी में परिवहन विभाग ने देहरादून और हरिद्वार में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनाने के लिए जगह चिन्हित कर ली है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएस ने प्रदेश में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जैसे अधिक ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों से चिल्ड्रन ट्रेफिक प्लान की शुरुवात करने के निर्देश दिए थे। जिसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में देहरादून में सहस्रधारा हेलीपैड के निकट और हरिद्...








