दूधली-मोथरोवाला बाईपास : जंगल से सड़क पर आया हाथी, मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों को दौड़ाया !
दूधली-मोथरोवाला बाईपास मार्ग पर लच्छीवाला वन रेंज के चांदमारी-सतीवाला जंगल से निकलकर हाथी सड़क पर आ धमका। इस दौरान हाथी ने मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों को दौड़ाया। हाथी करीब एक किलोमीटर तक पैदल चला। इस दौरान सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। घटना मंगलवार सुबह छह बजे की है।
चांदमारी निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि एक युवती हाथी को देखकर बदहवास हो गई थी। सड़क पर स्कूटी छोड़कर चली गई। हाथी ने स्कूटी को ठोकर मारी। हालांकि कुछ लोगों ने हाथी को भगाने का प्रयास किया तो उनके पीछे भी दौड़ पड़ा। सतीवाला में वन विभाग के पास ध्वस्त की गई मजार के पास से आतिशबाजी के कारण जंगल में चला गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
मार्निंग वॉक के लिए व्यस्त रहती है सड़क
मॉर्निंग वॉक के लिए लोगों की चहलकदमी अलसुबह से ही इस मार्ग पर शुरू हो जाती है। जंगल से जिस भाग से निकलकर सड़क पर हाथी आया था। वहां एक व...








