Land Jihad पर उत्तराखंड सरकार की दो टूक, कहा- जारी रहेगी सख्त कार्रवाई, जहां भी कब्जा है वहां चलेगा बुलडोजर !
Land Jihad: भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन और विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में लैंड जिहाद को लेकर सरकार का रुख सख्त है। जहां भी सरकारी भूमि पर कब्जा है वहां बुलडोजर चलेगा। किसी हालात में यह कार्रवाई रुकने वाली नहीं है।
यूनिफार्म सिविल कोड को सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसका ड्राफ्ट अंतिम चरण में पहुंच चुका है और 30 जून पेश हो जाएगा। जो पूरे देश के लिए उदाहरण बनेगा। काशीपुर में पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है।
मां बाल सुंदरी देवी के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान सीएम ने जल निगम, जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग की करीब 287.36 करोड़ से अधिक की 102 योजनाओं का शिलान्यास तथा जल निगम...








