लैंड जिहाद पर सीएम धामी के तेवर सख्त; यह है मुख्यमंत्री का प्लान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लैंड जिहाद के मसूबे सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि देवभूमि के स्वरूप को बिगाडऩे की कोई कोशिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। लैंड जिहाद पर प्रहार को सरकार सख्त कानून लाने जा रही है। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को पहले ही अल्टीमेटम दिया जा चुका है कि वे स्वयं ही कब्जा छोड़ दें।
300 से अधिक अवैध मजारें हटाई जा चुकी
मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि देवभूमि के सनातन स्वरूप को बनाए रखने को हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी एक हजार से ज्यादा मजारें चिह्नित की गई हैं, जिनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है।
अभी तक 300 से अधिक अवैध मजारें हटाई जा चुकी हैं, इनमें कोई मानव अवशेष नहीं मिला। साफ है कि भूमि पर कब्जे के उद्देश्य से ...








