पौड़ी में आयोजित की जाएगी जी-20 की अगली बैठक, 300 पुलिस बल की निगरानी में होगा सम्मेलन !
पौड़ी। जी-20 की अगली बैठक पौड़ी जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आयोजित की जानी है। जिसको लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि जी-20 के तहत लक्ष्मणझूला में गंगा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें विदेशी मेहमान भी भारत की तीसरी सबसे बड़ी व सबसे पवित्र गंगा नदी की उसके मायके में ही आरती करेंगे। इस कार्यक्रम में पुलिस महकमे की ओर से करीब 3 सौ जवानों की तैनाती की जाएगी। पौड़ी जिले में वैश्विक सम्मेलन जी-20 आगामी 23 व 24 मई को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आयोजित किया जाना है। जिसको लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन के तहत विभिन्न राष्ट्रों के प्रतिनिधियों का लक्ष्मणझूला क्षेत्र पहुंचेंगे।
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा तीन सौ अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। जिसमें चार एएसपी व ...








