पर्यटकों की नई पसंद बना उत्तराखंड का यह Waterfall, पहुंचे 66 हजार से ज्यादा पर्यटक; आप भी करें एक्सप्लोर…
रामनगर: Corbett Falls Ramnagar: कार्बेट पार्क के अलावा उससे सटे वन क्षेत्रों में कई पर्यटन स्थल पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं। ऐसा ही एक मुख्य पर्यटन स्थल कालाढूंगी स्थित कार्बेट फॉल भी है। जंगल की शांत वादियों के बीच सुरम्य वातावरण में पहाड़ी से गिरता झरना पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
बीते वित्तीय वर्ष में आठ माह में कार्बेट फॉल के जरिये वन विभाग ने 50.59 लाख रुपये पर्यटकों से कमाए। कार्बेट फॉल बहुत ही सुंदर जगह है। पर्यटक खुद को जंगल के बीच पाकर काफी खुश होते हैं।
एक जुलाई से 30 सितंबर तक बंद कर दिया जाता है
रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कार्बेट फॉल का प्रवेशद्वार कालाढूंगी क्षेत्र नया गांव में स्थित है। प्रवेशद्वार से दो किलोमीटर दूर पैदल रास्ते के जरिये पहाड़ी से गिरते झरने तक वाहन व पैदल पहुंचा जा सकता है। एक जुलाई से 30 सितंबर तक यह बरसात की वजह से पर्यट...








