Weather Update Today: देहरादून में 14 साल में सबसे ठंडा मई, लौटी ठिठुरन !
देहरादून: पश्चिमी विक्षोभ की अतिसक्रियता के चलते बीते दो दिन से दून समेत आसपास के क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हो रही है। मौसम के बदले मिजाज से दून में पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
मई में अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा
14 साल में पहली बार दून में मई में अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा है। 24 घंटे के भीतर दून में 28 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो कि सामान्य से 300 प्रतिशत अधिक है। मूसलाधार वर्षा से दून की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, साथ ही खस्ताहाल सड़कों पर चारों ओर कीचड़ पटा रहा।
देहरादून के साथ ही मसूरी, चकराता, धनोल्टी, विकासनगर, ऋषिकेश समेत आसपास के तमाम क्षेत्रों में रविवार रात शुरू हुई वर्षा सोमवार को दिनभर जारी रही। रिमझिम वर्षा के चलते तापमान लुढ़क गया और मई के पहले ही दिन फरवरी सी ठंड महसूस की गई। इससे पहले वर्ष 2009 में ही मई मे...








