Thursday, May 14News That Matters

Sample Page

च‍ित्रकूट में देर रात हुआ सड़क हादसे, बाइक सवार युवक की मौत

च‍ित्रकूट में देर रात हुआ सड़क हादसे, बाइक सवार युवक की मौत

देश-विदेश
चित्रकूट,  राजापुर क्षेत्र में बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपती कुचल दिया, जिसमें पति की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई युवक की पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया है। ‌ जनपद व थाना कौशांबी के गुरौली के रहने वाले 25 वर्षीय विजय निषाद की राजापुर थाना क्षेत्र में कुटी मजरा कुसौली में ससुराल है। गुरुवार को वह बाइक से ससुराल आया था। बताते हैं रात करीब 10:30 बजे पत्नी वंदना को लेकर बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह कुटी मार्ग से कर्वी राजापुर हाईवे 35 ए पर पहुंचा तो बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गया। विजय की मौके पर मौत हो गई। राजापुर थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि पत्नी वंदना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर से जिला अस्पताल रिफर किया गया है। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया था ...
राहुल गांधी को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने रासुका के तहत पकड़ा

राहुल गांधी को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने रासुका के तहत पकड़ा

देश-विदेश
इंदौर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दया सिंह उर्फ प्यारे सिंह ने धमकी दी थी और कहा था कि वो उन्हें यात्रा में ही मार देगा। रासुका के तहत हुई गिरफ्तारी आरोपित दया सिंह को रासुका (NSA) के तहत क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। दया सिंह की उम्र 60 साल है और वह बैतूल के पंजाबी मोहल्ला, राजेंद्रनगर का रहने वाला है। उसे बुधवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। रासुका के तहत वारंट जारी होने के बाद से वह फरार चल रहा था। बम से उड़ाने की दी थी धमकी डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में आरोपित ने एक मिठाई की दुकान पर पत्र लिखकर राहुल गांधी को जान से मारने और इंदौर में बम धमाके करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने उस समय दया सिंह को ...
राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री से नहीं मिलाया हाथ, बीते दिन दिया था सख्त संदेश; अब शांगफू ने कही यह बात  !

राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री से नहीं मिलाया हाथ, बीते दिन दिया था सख्त संदेश; अब शांगफू ने कही यह बात !

दिल्ली
चीन के रक्षा मंत्री ने हाथ न मिलाने की घटना के बाद भी भारत के साथ संबंधों को सामान्य बताया। उन्होंने कहा कि चीन और भारत मतभेदों की तुलना में कहीं अधिक सामान्य हितों को साझा करते हैं।   भारत और चीन के रिश्तों में तल्खी अब भी बनी हुई है। इसका अंदाजा इस बात लगाया जा सकता है कि गुरुवार शाम को जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में अपने चीनी समकक्ष से मिले तो दोनों ने एक दूसरे का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। दरअसल, भारत के रक्षा मंत्री ने बाकी सभी समकक्षों के साथ गर्मजोशी से तो हाथ मिलाया, लेकिन चीन के मंत्री ली शांगफू से हाथ मिलाने से किनारा कर लिया। इन सब के बावजूद चीनी रक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते स्थिर और सामान्य हैं। अन्य देशों के मंत्रियों से मिलाया हाथ भारत के रक्षा मंत्री का हाथ न मिलाना कोई आम बात नहीं है। जब भी राजनाथ सिंह किसी विदेशी समकक्ष से मिलते ...
जिया खान : 10 साल बाद जिया खान डेथ केस में आया सीबीआई कोर्ट का फैसला, बरी हुए सूरज पंचोली  !

जिया खान : 10 साल बाद जिया खान डेथ केस में आया सीबीआई कोर्ट का फैसला, बरी हुए सूरज पंचोली !

मनोरंजन
3 जून साल 2013 को जिया खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 25 साल की कम उम्र में उनका निधन हुआ था। एक्ट्रेस की डेथ के बाद जिया खान की मां राबिया अमिन ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर उन्हें हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद एक्टर को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, बाद में वह जमानत पर बाहर आ गए थे। मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने जिया खान मामले में 20 अप्रैल 2023 को दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद शुक्रवार तक अपना फैसला सुरक्षित रखा था। अब इस केस में फैसला आ चुका है और सूरज पंचोली को कोर्ट से राहत मिली और उन्हें इस मामले में बरी कर दिया गया है।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट...
प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले चार दिन रहेंगा ऐसा मौसम…

प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले चार दिन रहेंगा ऐसा मौसम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां गुरूवार को अचानक बदले मौसम के बाद बिजली गिरने और बारिश-बर्फबारी की खबरे सामने आई है । वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले चार दिन भारी बताए जा रहे है। कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते है कहां होगी बारिश कहां गिरेगी बिजली… मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल को यलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं अपरान्ह और शाम के समय गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।तो वहीं इसके अलावा 29 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चल सकती है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि ...
एयर एंबुलेंस सेवा के लिए एम्स और पिनाकल कंपनी में हुआ एमओयू, मई में शुरू होगा संचालन  !

एयर एंबुलेंस सेवा के लिए एम्स और पिनाकल कंपनी में हुआ एमओयू, मई में शुरू होगा संचालन !

उत्तराखण्ड, देहरादून
एयर एंबुलेंस के लिए पिनाकल कंपनी की ओर से सेवा दी जाएगी जबकि पवन हंस एयर एंबुलेंस के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराएगा। इसके लिए पवन हंस ने हेलीकॉप्ट खरीदा है। इसे मेरठ में एयर एंबुलेंस के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।   एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए एम्स ऋषिकेश और पिनाकल कंपनी के बीच एमओयू किया गया है। आपातकालीन और ट्रामा सेवाओं के लिए मई में एम्स से एयर एंबुलेंस सेवा संचालित होगी। पवन हंस की ओर से मेरठ में एयर एंबुलेंस को तैयार किया जा रहा है। हेलीकॉप्ट मिलते ही एम्स प्रशासन सेवा शुरू करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली है। आपातकालीन व ट्रामा सेवा के लिए गंभीर मरीजों को तत्काल एम्स पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से पहली बार एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। बृहस्पतिवार को एम्स ऋषिकेश और पिनाकल कंपनी के बीच एयर एंबुलेंस संचालित करने के लिए एमओयू किया है। इसके बाद ...
पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन को बीएसएफ ने बॉर्डर पार करने से रोका, फायरिंग के बाद लौटा वापस  !

पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन को बीएसएफ ने बॉर्डर पार करने से रोका, फायरिंग के बाद लौटा वापस !

चंडीगढ़
सैनिकों ने फायरिंग कर ड्रोन को सीमा पार करने से रोक दिया। गोली दागे जाने पर ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।   पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुस रहे एक ड्रोन को सैनिकों ने फायरिंग कर सीमा पार करने से रोक दिया। गोली दागे जाने पर ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सीमा से सटे इलाकों में कड़ी निगरानी हो रही है।   बुधवार-गुरुवार रात को अटारी सीमा पर देखा गया था ड्रोन बीएसएफ के जवानों ने बुधवार-गुरुवार रात अटारी सीमा पर स्थित गांव धनोए कलां के पास पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया था। सीमांत गांव इलाका में गश्त कर रही टुकड़ी ने रात करीब सवा दो बजे पाकिस्तानी तस्करों की कोशिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया। इसके तुरंत बाद चलाए सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ ...
यूकेपीएससी: सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आयोग सात मई को कराएगा प्रदेशभर में परीक्षा !

यूकेपीएससी: सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आयोग सात मई को कराएगा प्रदेशभर में परीक्षा !

उत्तराखण्ड
सहायक लेखाकार परीक्षा पूर्व में 23 अप्रैल को तय की थी लेकिन ईद की वजह से आयोग ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी थी। अब यह परीक्षा सात मई को होने जा रही है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक लेखाकार परीक्षा के एडमिट कार्ड दोबारा जारी कर दिए गए हैं।   उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती परीक्षा प्रदेशभर में सात मई को आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर, आयोग ने संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के पदों पर भर्ती को हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सहायक लेखाकार परीक्षा पूर्व में 23 अप्रैल को तय की थी लेकिन ईद की वजह से आयोग ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी थी। अब यह परीक्षा सात मई को होने जा रही है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक ...
अंकिता हत्याकांड : हत्याकांड में जेंडर को लेकर सामने आया नया विवाद, गवाह नंबर सात खुशराज लड़का या लड़की ?

अंकिता हत्याकांड : हत्याकांड में जेंडर को लेकर सामने आया नया विवाद, गवाह नंबर सात खुशराज लड़का या लड़की ?

उत्तराखण्ड
अंकिता हत्याकांड मामले में बचाव पक्ष का कहना है कि पुलिस बताना चाहती थी कि वनंत्रा रिजॉर्ट लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं था। यहां सब लड़के ही काम कर रहे थे। अकेली अंकिता को यहां परेशान किया गया। खुशराज लड़का है या लड़की, इसे सिद्ध करने के लिए कोई आधार कार्ड या अन्य परिचय पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।   अंकिता हत्याकांड में गवाह के जेंडर को लेकर विवाद सामने आया है। कोर्ट में सोमवार को गवाही के लिए पहुंचे गवाह नंबर सात खुशराज को बचाव पक्ष ने लड़की बताया है। आरोप है कि अभियोजन ने उसे जानबूझकर लड़का बताकर कोर्ट में पेश किया है। वह जन्म से लड़की ही है। बचाव पक्ष अब इसके पक्ष में साक्ष्य जुटाने की बात कर रहा है। दरअसल, अंकिता हत्याकांड में खुशराज की गवाही अहम है। इसी ने सबसे पहले अंकिता को फोन पर चिल्लाते हुए सुना था। लेकिन, बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवाण के तर्क से इसमें नया विव...
यूकेपीएससी सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इन दिन होगा एग्जाम…

यूकेपीएससी सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इन दिन होगा एग्जाम…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो सहायक लेखाकार परीक्षा 2022  देने वाले है वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  ukpsc.net.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 07 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र का उपयोग करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करने की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं या नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। ऐसे करें डाउनलोड चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं चरण 2: होमपेज पर, सहायक लेखाकार एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। चरण 3: अपने आवेदन संख्य...