Thursday, May 14News That Matters

Sample Page

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए अब इन दस्तावेजों में से किसी एक से भी हो जाएगा काम, पढ़ें अपडेट…

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए अब इन दस्तावेजों में से किसी एक से भी हो जाएगा काम, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: वाहन चलाने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बेहद होना जरूरी है। यह एक दस्तावेज है जो गाड़ी चलाने की आपकी योग्यता को दर्शाता है। अगर आपके पास लाइसेंस  न हो तो आपका चालान भी कटता है। लेकिन कई लोग दस्तावेजों के पूर्ण न होंने के कारण लाइसेंस नहीं बनवा पाते है। ऐसे में आपके लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही विवाह प्रमाण पत्र, स्कूल की टीसी से भी ड्राइविंग लाइसेंस बन सकेगा। आइए जानते है लाइसेंस से जुड़ी अपडेट… बढ़ाया जा रहा डॉक्यूमेंट्स का दायरा मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बताया जा रहा है कि नागरिकों की सुविधा के लिए मंत्रालय एक प्रस्ताव पर काम रहा है, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए प्रूफ ऑफ आईडी, एड्रेस प्रूफ और प्रूफ ऑफ एज/डेट ऑफ बर्थ के लिए सबमिट किए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इन डॉक्यूमेंट्स की...
नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी खबर, तीन नए जजों ने ली शपथ, संभाला कार्यभार…

नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी खबर, तीन नए जजों ने ली शपथ, संभाला कार्यभार…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: नैनीताल हाईकोर्ट के लिए आज का दिन काफी खास रहा। हाईकोर्ट को आज तीन नए जज मिल गए है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने तीनों नए जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। जिसके बाद अब उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल हाईकोर्ट में अब जल्द काम हो सकेंगे। क्योंकि हाईकोर्ट को आज नए जज मिल गए है। नवनियुक्त न्यायाधीशों ने आज से ही कार्यभार संभाल लिया है। ये नए जज वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित और रजिस्ट्रार जर्नल विवेक शर्मा भारती है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति की नियुक्ति, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद नवनियुक्त न्यायाधीशों को राज्यपाल की सहमति पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण, बड़ी संख्या...
राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मानहानि के वाद पर अदालत छह मई को करेगी सुनवाई

राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मानहानि के वाद पर अदालत छह मई को करेगी सुनवाई

उत्तराखण्ड
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मानहानि के वाद पर अदालत छह मई को सुनवाई करेगी। परिवादी के अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने बताया कि आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने राहुल गांधी के विरुद्ध न्यायालय जेएम द्वितीय हरिद्वार के न्यायालय में धारा 499 और 500 आईपीसी के तहत परिवाद दाखिल किया था। न्यायालय ने परिवाद सुनने के बाद प्रकीर्ण वाद में मामला दर्ज किया था। सुनवाई के लिए पहले 12 अप्रैल तारीख निर्धारित की लेकिन फिर 13 अप्रैल बढ़ा दी। अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने बताया कि जेएम द्वितीय शिव सिंह की अदालत ने उक्त वाद की सुनवाई उनके क्षेत्राधिकार ना होने का हवाला देते हुए क्षेत्राधिकार (सीजेएम) मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को पत्रावलियां हस्तांतरित कर दी। सांसद एवं विधायक के खिलाफ किसी भी परिवाद व वाद में सुनवाई का क्षेत्राधिकार जेएम की अदालत को नहीं है। राहु...
श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुक्रवार को देश के 18 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों में 91 एफएम ट्रांसमीटरों का किया लोकार्पण !

श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुक्रवार को देश के 18 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों में 91 एफएम ट्रांसमीटरों का किया लोकार्पण !

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुक्रवार को देश के 18 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों में 91 एफएम ट्रांसमीटरों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल प्रतिभाग किया। जिन 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया गया उनमें उत्तरकाशी में स्थापित एफएम ट्रांसमीटर भी शामिल है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम के पश्चात कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज जिन 91 एफएम ट्रासंमीटरों का उद्घाटन किया गया, इससे करोड़ों लोग जुड़ेंगे। इससे सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने में लोगों को आसानी होगी। कनेक्टिविटी को बढ़ाने का यह एक मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि इससे सोशल एवं कल्चरल कनेटिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी सीमांत जनपद होने के नाते सीमांत क्षेत्र के लोगों को सुविधा होने के साथ ...
उत्तराखंड की धरोहरों से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान, मन को मोह रही हैं 13 जिले-13 डेस्टिनेशन थीम से सजी एयरपोर्ट की दीवार !

उत्तराखंड की धरोहरों से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान, मन को मोह रही हैं 13 जिले-13 डेस्टिनेशन थीम से सजी एयरपोर्ट की दीवार !

उत्तराखण्ड
देहरादून। जी 20 के आगामी कार्यक्रम और विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र की दीवारों और पार्क को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। यह काम काफी हद तक पूरा किया जा चुका है और खासकर एयरपोर्ट की दीवारें नए रूप में मन को मोह रही हैं। दीवारों पर प्रदेश के 13 जिले, 13 डेस्टिनेशन की थीम पर पेंटिंग कराई गई है।   गुरुवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सुंदरीकरण के कार्यों का जायजा लिया। उपाध्यक्ष तिवारी के मुताबिक बद्रीनाथ धाम समेत अन्य थीम की पेंटिंग बेहतर ढंग से तैयार की गई हैं। यहां के पार्क को भी बेहतर बनाया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों के किनारे की दीवारों को साफ सुथरा बनाने के साथ ही सुंदरीकरण कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। जौलीग्रांट एयर पोर्ट के साथ ही ऋषिकेश की तरफ़ जाने वाली सड़क और ऋषिकेश में भी सुंदरीकर...
राशन कार्ड धारकों को अब मिलेगी सस्ती चीनी और नमक, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव…

राशन कार्ड धारकों को अब मिलेगी सस्ती चीनी और नमक, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां राशन कार्ड धारकों को फ्री में गेहूं, चावल दिए जा रहे हैं। वहीं राशन कार्ड धारकों के लिए एक और खुशखबरी आई है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार गरीबों के हित में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार द्वारा प्रदेश में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले लाख राशनकार्डधारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दो किलो चीनी और एक किलो नमक का तोहफा देने वाली है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी सरकार अब एनएफएसए के साथ एसएफवाइ के राशनकार्डधारकों को भी सस्ती चीनी और नमक की सुविधा देने जा रही है। राज्य के सभी 23 लाख राशनकार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों से दो किलो चीनी और एक किलो नमक देगी। इसके लिए राशन डीलरों को प्रतिकार्ड एक प्रतिशत का लाभांश दिया जाएगा। अधिकारियों को लाभांश के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा गरीबों को चीनी पर प्रति किलोग्राम...
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर…अब हरिद्वार से हर रविवार चलेगी ये सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन  !

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर…अब हरिद्वार से हर रविवार चलेगी ये सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन !

उत्तराखण्ड
यात्रियों की संख्या में हो रहे इजाफे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से आठ ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाने का फैसला लिया है। वहीं हरिद्वार से साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन महीने में चार चक्कर लगाएगी। अब बड़ोदरा के लिए हरिद्वार जिले से हर रविवार को सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी। गर्मी के दिनों यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए रेलवे ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच के अलावा स्लीपर और सामान्य कोच लगाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह के अनुसार साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन महीने में चार चक्कर लगाएगी। बताया कि बड़ोदरा से हर शनिवार हरिद्वार के लिए यह ट्रेन चलेगी। जबकि हर रविवार को हरिद्वार से बड़ोदरा के लिए यह ट्रेन चलेगी। आठ ट्रेन में लगाए जाएंगे अतिरिक्त ...
अब विवाह प्रमाणपत्र और स्कूल की टीसी से भी बन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, ये दस्तावेज भी आएंगे काम !

अब विवाह प्रमाणपत्र और स्कूल की टीसी से भी बन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, ये दस्तावेज भी आएंगे काम !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में नई व्यवस्था के लिए परिवहन मंत्रालय ने सचिव को ड्राफ्ट भेजा है। मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए मान्य दस्तावेज की ड्राफ्ट लिस्ट जारी की है, जिसमें नाम, पते, उम्र को सत्यापित करने के लिए 30 दस्तावेज शामिल हैं।   अब विवाह प्रमाण पत्र, स्कूल की टीसी से भी ड्राइविंग लाइसेंस बन सकेगा। परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के संबंध में ड्राफ्ट सचिव परिवहन को भेजा है। इस पर सुझाव मांगे गए हैं। इससे 30 तरह के दस्तावेज से डीएल बनाने की राह आसान हो जाएगी। सड़क परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए मान्य दस्तावेज की ड्राफ्ट लिस्ट जारी की है, जिसमें नाम, पते, उम्र को सत्यापित करने के लिए 30 दस्तावेज शामिल हैं। इन दस्तावेजों में से किसी एक के जरिए लाइसेंस लिया जा सकता है। मंत्रालय ने इस पर र...
मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम मास्टर प्लान पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम मास्टर प्लान पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि आगामी 40 सालों में क्षेत्र की यातायात व्यवस्था व अन्य पर्यटन सुविधाओं को ध्यान में रख कर जागेश्वर धाम विकसित किया जाए। धाम के आसपास के क्षेत्रों को भी मास्टर प्लान में शामिल कर पर्यटन की दृष्टि से विकसित करें। बृहस्पतिवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम मास्टर प्लान पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि आने वाले समय में जो क्षेत्र बॉटल नेक बन सकते हैं, उन्हें अभी से इस प्रकार से डिजाइन किया जाए कि यातायात बढ़ने के बाद भी जाम की संभावना कम हो। जागेश्वर धाम के आसपास वन क्षेत्र होने के कारण ईको दूरिज्म की संभावनाएं भी तलाशें। उन्होंने ऐसे दर्शनीय स्थलों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए जहां दूरबीन स्थापित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे बहुत से व्यू प्वाइंट हैं, जहां से हिमालय की पूरी श्रृंखला...
‘यूपी निकाय में बीजेपी-सपा को वोट न दें’, अतीक अहमद के बेटे के नाम से लेटर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

‘यूपी निकाय में बीजेपी-सपा को वोट न दें’, अतीक अहमद के बेटे के नाम से लेटर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

उत्तरप्रदेश
माफिया अतीक अहमद के बेटे अली का एक लेटर शुक्रवार को तेजी से वायरल हुआ। जिसमें उसने एनकाउंटर में मारे गए अपने भाई असद और पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ की हत्या के मामले में योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को इसका जिम्मेदार ठहराया है। अली अभी नैनी जेल में बंद है। साथ ही लेटर के माध्यम से लोगों से नगर निकाय चुनाव में सपा और भाजपा को वोट न देने की भी बात कही गई है। लेटर में कहा गया है कि 'मैं अली अहमद अतीक अहमद का लड़का, आप लोगों ने देखा कि कैसे मेरे पिता (अतीक अहमद), चाचा अशरफ और भाई असद को मार दिया गया और अब मुझे भी मारने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अब मेरी मां शाइस्ता के एनकाउंटर के लिए उसकी तलाश कर रही है। आप लोग मेरा साथ दीजिए और गुजारिश है कि आप लोग मेरी इन बातों पर गौर दीजिए'। सपा और भाजपा का नाम लेकर ये कहा पत्र में कहा गया है कि इस सब के पीछे जितना हाथ सीएम योगी आदित्य...