Thursday, May 14News That Matters

Sample Page

पर्यटकों और दूनवासियों के लिए पार्किंग की टेंशन खत्म, अब घर से निकलने से पहले ऐसे करें बुक…

पर्यटकों और दूनवासियों के लिए पार्किंग की टेंशन खत्म, अब घर से निकलने से पहले ऐसे करें बुक…

उत्तराखण्ड
Dehradun news: देहरादून में अब जाम के झाम और पार्किंग की परेशानी से निजात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि राजधानी में अब पर्यटकों के साथ ही दूनवासियों के लिए पार्किंग की टेंशन खत्म होने वाली है। इसके लिए देहरादून यातायात पुलिस ने एक पहल की है। इसके लिए पार्क प्लस मोबाइल एप की सुविधा शुरू हो गई है। लोग अब घर से चलने से पहले ही पार्किंग बुक कर अपनी टेंशन दूर कर सकते है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में यातायात पुलिस ने पार्क प्लस एप को शहर के 400 छोटे-बड़े और पेड और अनपेड पार्किंग स्थलों की सूची दी है। इसे पार्क प्लस ने अपने डाटा में सुरक्षित भी कर लिया है। लोग अब एक क्लिक पर ही पार्किंग बुक कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से तीन किलोमीटर की परिधि में स्थित पार्किंग स्थलों में अपने वाहन के लिए पार्किंग बुक की जा सकती है। जो कि घर से पार्किंग तक का रास्ता भी बताएगा। इसमें कुछ मुफ्त पार्क...
सूडान से लौटे भारतीयों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगा जैसे हम मृत्युशय्या पर थे’’

सूडान से लौटे भारतीयों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगा जैसे हम मृत्युशय्या पर थे’’

देश-विदेश
नई दिल्ली, एजेंसी। 'ऐसे लग रहा था कि हम मृत्युशय्या पर थे...' ये कहना था हरियाणा के सुखविंदर के जो सूडान में फंसे थे और उन 360 भारतीयों में से एक हैं जो ऑपरेशन कावेरी के तहत पहले बैच में भारत पहुंचे हैं। सुखविंदर पेशे से इंजीनियर हैं और सूडान से निकल कर सऊदी अरब के रास्ते नई दिल्ली पहुंचे हैं। बता दें कि सुखविंदर हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। सुखविंदर सूडान की परिस्थितियों को याद करके अभी भी डर जाते हैं। उन्होंने बताया कि हम एक बंद कमरे में रह रहे थे, यह ऐसा था कि हम मृत्युशय्या पर हों। भारत पहुंच चुके हैं 670 नागरिक भारत ने अब तक सूडान से कम से कम 670 भारतीय नागरिकों को निकाल लिया है और नियमित सेना और एक अर्धसैनिक बल के बीच संघर्षविराम समाप्त होने से पहले संघर्षग्रस्त अफ्रीकी देश से अपने और नागरिकों को बचाने की कोशिश लगातार जारी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, चंदन राम दास के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, चंदन राम दास के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास अंतिम विदाई देने के लिए बागेश्वर में लोगों की भीड़ उमड़ी। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बागेश्वर पहुंच गए हैं। चंदन राम दास के निधन पर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। धामी मंत्रिमंडल को चंदन राम दास की कमी हमेशा खलती रहेगी। सीधे, सरल और अपने मजाकियां अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले चंदन राम दास अपने कैबिनेट के सहयोगियों में काफी पसंद किए जाते थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उनसे खास लगाव था। कई नए विधायकों और राजनेताओं के लिए वह राजनीति की एक प्रयोगशाला थे। जानकारों का मानना है कि वर्ष 2007 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद उन्होंने 2012, 2017 और 2022 का चुनाव अपनी सियासी पकड़, कुशल चुनाव प्रबंधन और सीधे और सादगी भरे व्यक्तित्व के कार...
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई…

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार बागेश्वर में सरयू संगम पर किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके बेटे गौरव दास व भाष्कर दास ने दी । पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी । वहीं उन्हें अंतिम विदाई देने जहां जन सैलाब उमड़ पड़ा तो इस दौरान सीएम धामी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। वहीं सभी ने नम आंखों से अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का सरयू – गोमती तथा विलुप्त सरस्वती नदी के संगम पर आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया । इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी।वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी , मंत्रियों में सुबोध उनियाल , सौरभ बहुगुणा , रेखा आर्या , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण समेत कपकोट व...
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

उत्तराखण्ड
गोपेश्वर : भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज गुरुवार को सुबह 7:10 बजे शुभ मुहूर्त पर ब्रहम बेला में पूरे वैदिक मंत्रोचारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्वालुओं के लिए खुल गए। इस मौके पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए हजारों संख्या में श्रद्वालु धाम में मौजूद थे। गुरुवार को सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। कुबेर जी,उद्वव जी एवं गाडू घडा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी, हकहकूधारी एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन एवं हजारों श्रद्वालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए। मुख्य पुजारी वीसी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने गर्भगृह में भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए सबके लिए मंगलमय की काम...
CM योगी भाजपा प्रत्याशियों के लिए गोरखपुर में करेंगे दो सम्मेलन और दो जनसभा

CM योगी भाजपा प्रत्याशियों के लिए गोरखपुर में करेंगे दो सम्मेलन और दो जनसभा

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर,  निकाय चुनाव में उतरे भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अप्रैल से एक मई बीच चार कार्यक्रम करेंगे। इनमें दो सम्मेलन और दो जनसभा शामिल हैं। इसे लेकर पार्टी की ओर से कार्यक्रम तय कर लिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार इसे लेकर मुख्यमंत्री की सहमति भी प्राप्त हो गई है। 28 अप्रैल को होगी पहली जनसभा व सम्मेलन पहला सम्मेलन और पहली जनसभा 28 अप्रैल को होगी। सम्मेलन में चिकित्सकों को आमंत्रित किया जा रहा है। जनसभा अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल राप्तीनगर के मैदान में सुनिश्चित है। 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन सरस्वती विद्या मंदिर में होगा। मुख्यमंत्री की दूसरी जनसभा एक मई को टाउनहाल में आयोजित होगी। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों को आमंत्रित करने की भाजपा की तैयारी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की त...
मायावती ने सपा और भाजपा पर बोला हमला, कहा: सत्ताधारी पार्टियां सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के अलावा साम दाम दण्ड भेद आदि अनेकों हथकण्डे चुनावों में अपनाती हैं

मायावती ने सपा और भाजपा पर बोला हमला, कहा: सत्ताधारी पार्टियां सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के अलावा साम दाम दण्ड भेद आदि अनेकों हथकण्डे चुनावों में अपनाती हैं

देश-विदेश
लखनऊ,  बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी नगरीय न‍िकाय चुनाव में जनता से बसपा का साथ देने की अपील की है। मायावती ने कहा क‍ि जनता द्वारा अपने असली हित, सुख-सुविधा, सफाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश ल‍िए बसपा बेहतर व‍िकल्‍प है। मायावती ने कहा क‍ि, यूपी में मेयर व सभासद, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष आदि के लिए हो रहे चुनाव में इन संस्थानों में जबरदस्त भ्रष्टाचार, सड़क, सफाई, नाली सहित विकास का घोर अभाव, हाऊस टैक्स में मनमानी वृद्धि व उनपर भारी ब्याज आदि जंजालों से मुक्ति के लिए बीएसपी जैसा सर्वजन हिताय परिवर्तन जरूरी। बसपा सुप्रीमों यह भी कहा क‍ि वैसे भाजपा हो या सपा सत्ताधारी पार्टियां सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के अलावा साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकण्डे चुनावों में अपनाती हैं, किन्तु प्रबुद्ध व मेहनतकश शहरी जनता द्वारा अपने असली हित,...
अंतिम यात्रा पर प्रकाश सिंह बादल: तिरंगे में लपेटा गया पार्थिव शरीर, फूट-फूटकर रोया परिवार  !

अंतिम यात्रा पर प्रकाश सिंह बादल: तिरंगे में लपेटा गया पार्थिव शरीर, फूट-फूटकर रोया परिवार !

चंडीगढ़
पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात आठ बजे 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। कुछ ही देर में पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके आखिरी दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।   अंतिम यात्रा शुरू प्रकाश सिंह बादल की शव यात्रा उनके निवास से शुरू हो गई है।   अश्वनी शर्मा और दुष्यंत चौटाला ने किया नमन भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी बादल को नमन करने पहुंचे। जेपी नड्डा पहुंचे गांव प्रकाश सिंह बादल की पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटा गया है। भाजपा प्रधान जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने गांव पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।   शरद पवार ने दी श्रद्धांजलि एनसीपी प्रमु...
श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ऋषिकेश में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन  !

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ऋषिकेश में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन !

उत्तराखण्ड
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों ने शिविर में कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य भारत में कैंसर की बढ़ती घटनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रोगियों को मुफ्त परामर्श और कैंसर जांच प्रदान करना था। कैबिनेट मंत्री उत्तरखण्ड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कैंसर से डरना नहीं लडना है। जनजागरूकता फैलाकर इस मुहिम को और आगे बढाया जा सकता है। इसमें समाज के हर आयु हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है।   बुधवार को धनवंत्री भवन ऋषिकेश में कैंसर जागरूता शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवम् वित्त मंत्री उत्तराखण्ड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव श्री ग...
ब्रिटेन में बनेगा पहला जगन्नाथ मंदिर, भारतीय मूल के बिजनेसमैन ने दान किए 250 करोड़  !

ब्रिटेन में बनेगा पहला जगन्नाथ मंदिर, भारतीय मूल के बिजनेसमैन ने दान किए 250 करोड़ !

देश-विदेश
नई दिल्ली। ब्रिटेन में संचालित एक धर्मार्थ संगठन लंदन में भगवान जगन्नाथ के पहले मंदिर के निर्माण की योजना बना रहा है। उसकी इस योजना का ओडिशा मूल के एक उद्यमी ने समर्थन करते हुए 2.5 करोड़ पौंड देने का संकल्प लिया है और उम्मीद जताई है कि मंदिर निर्माण का पहला चरण अगले साल के अंत तक हो जाएगा। ‘चैरिटी कमीशन इन इंग्लैंड’ में पंजीकृत श्री जगन्नाथ सोसाइटी (एसजेएस), ब्रिटेन ने कहा कि वैश्विक भारतीय निवेशक बिश्वनाथ पटनायक ने रविवार को लंदन में आयोजित पहले श्री जगन्नाथ सम्मेलन में संकल्प लिया। फिननेस्ट समूह के संस्थापक पटनायक और कंपनी के प्रबंध निदेशक अर्जुन कार परियोजना के प्रधान दानकर्ताओं में शामिल हैं। संगठन ने बयान में कहा, ‘‘इस अवसर पर कार ने घोषणा की कि बिश्वनाथ पटनायक ने लंदन में भगवान जगन्नाथ को समर्पित भव्य मंदिर के निर्माण के लिए 2.5 करोड़ पौंड देने का संकल्प लिया है जो फिननेस्ट समू...