उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, नहीं बदलेगा परीक्षा पैटर्न…
उत्तराखंड में पीसीएस परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवाओं के विरोध के बाद शासन ने पीसीएस परीक्षा का पैटर्न नहीं बदलने का फैसला लिया है। शासन ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के यूपीएससी पैटर्न लागू करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। आगामी परीक्षा अब पुराने पैटर्न से ही कराई जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था कि राज्य के युवाओं के हित में पीसीएस परीक्षा में यूपीएससी का सिविल सेवा परीक्षा पैटर्न लागू किया जाए। इस पीसीएस परीक्षा पैटर्न को लेकर आयोग और शासन के अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठक हुई। लेकिन इस पैटर्न को लेकर प्रदेशभर से मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं। जिस पर शासन ने अब बड़ा फैसला लिया है।
बताया जा रहा है कि अब शासन ने तय किया है कि पीसीएस परीक्षा में फिलहाल पुराना पैटर्न ही लागू रहेगा। आगामी पीसीएस परीक्षा उसी पैटर्न पर होगी। इसमें कि...








