Thursday, May 14News That Matters

Sample Page

आयुष्मान कार्ड पर अब सेना व पैरामिलिट्री अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज  !

आयुष्मान कार्ड पर अब सेना व पैरामिलिट्री अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज !

उत्तराखण्ड
अभी तक इन अस्पतालों में कार्यरत सैनिकों, उनके आश्रितों और पूर्व सैनिकों को इलाज की सुविधा मिलती है। केंद्र सरकार ने इन अस्पतालों को आम लोगों को भी आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए योजना में शामिल किया है।   उत्तराखंड के आयुष्मान कार्ड धारकों को सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित 21 सैनिक और अर्धसैनिक अस्पतालों को आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध कर दिया है।   अभी तक इन अस्पतालों में कार्यरत सैनिकों, उनके आश्रितों और पूर्व सैनिकों को इलाज की सुविधा मिलती है। केंद्र सरकार ने इन अस्पतालों को आम लोगों को भी आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए योजना में शामिल किया है। इस बारे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ सेना, पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों की ब...
केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 4620 यात्री, आज खुलेंगे तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट  !

केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 4620 यात्री, आज खुलेंगे तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट !

उत्तराखण्ड
25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. वहीं आज तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। बता दें, चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 92 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। केदारनाथ में मौसम साफ है, जिसे देखते हुए आज बुधवार को सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 4620 यात्री धाम के लिए हुए रवाना हुए। तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट भी आज पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।चोपता से बाबा केदार की डोली धाम के लिए रवाना हो गई है। बता दें, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को मंगलवार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया। 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पु...
प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी, दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे चंडीगढ़  !

प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी, दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे चंडीगढ़ !

चंडीगढ़
केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे।   शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने दोपहर 12 बजे पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बेहद दुखी हूं। प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की विराट हस्ती और उल्लेखनीय नेता थे। जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया व कठिन समय में राज्य को सहारा दिया। बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की रात निधन हो गया है। उन...
दिल्‍ली के मथुरा रोड स्थित DPS में बम की धमकी से मचा हड़कंप  !

दिल्‍ली के मथुरा रोड स्थित DPS में बम की धमकी से मचा हड़कंप !

दिल्ली
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (Delhi Public School) में बम होने की धमकी मिली है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।   दिल्ली पब्लिक स्कूल को यह धमकी ई-मेल के जरिए मिली है। बम की धमकी मिलने के बाद स्कूल कैंपस को खाली करा लिया गया है। इस संबंध में दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि जांच चल रही है।   इस संबंध में साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी राजेश देव ने बताया कि सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की बम डिस्पोजल टीम और लोकल पुलिस को तैनात किया गया है। फिलहाल कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। जांच जारी है।   पहले भी हुई है ऐसी घटना गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी दिल्ली के स्कूल में ऐसी घटना हो चुकी है। इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित द इंडियन स्कूल को धमकी भरा एक ईमेल मिला था कि स्कू...
केदारनाथ : केदारनाथ में चढ़ाया गया सोने का छत्र  !

केदारनाथ : केदारनाथ में चढ़ाया गया सोने का छत्र !

उत्तराखण्ड
केदारनाथ मंदिर में एक दानीदाता ने सोने का छत्र व कलश चढ़ाया है। गत वर्ष भी इन्हीं दानीदाता ने गर्भ गृह की चहारदीवारी पर सोने की परत चढ़ाई थी। इस बार भी बड़ी संख्या में देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं के केदारनाथ धाम के दर्शन को आने का अनुमान है।   केदारनाथ मंदिर में स्वयं-भू शिवलिंग के ऊपर सोने का छत्र व कलश लगाया जाएगा। अभी तक यहां पर चांदी का छत्र था। इस मौके पर बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय व मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी मौजूद थे।   आस्था की बयार में उड़ी मौसम की चुनौतियां केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले दिन ही भारी बर्फबारी व कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम में कपाट खुलने के दिन मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुककर बर्फबारी होती रही और मौसम पल-पल रंग बद...
Uttarakhand: यहां शराब पीकर स्कूल गए शिक्षक फिर शिक्षा विभाग ने बैठाई जांच…

Uttarakhand: यहां शराब पीकर स्कूल गए शिक्षक फिर शिक्षा विभाग ने बैठाई जांच…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शराब पीकर स्कूल जाने का ताजा मामला पौड़ी जिले से सामने आया है यहां एक सरकारी शिक्षक के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचने का मामला सामने आया है। शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी इस घटना से शर्मशार हुआ है वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है और वायरल वीडियो को चौबट्टाखाल विधानसभा के बीरोखाल ब्लॉक का बताया गया है। जहां राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़पाला मल्ला में व्यायाम के सहायक अध्यापक कल्पेंद राणा नशे में इस कदर चूर है कि उसे अपनी हरकतों पर शर्म भी नही आ रही शराब के नशे में चूर हुआ ये शिक्षक व्यायाम का शिक्षक है लेकिन व्यायाम का शिक्षक फिट रहने के बजाय शराब नशे में चूर होकर ही स्कूल पहुंचता है और विद्यालय पहुंचने पर स्कूल ऑफिस में स्टाफ के साथ भी अभद्रता से पेश आता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद...
माईंड  वॉर्स नेशनल एकेडेमिक चैंपियनशिप को पूरे भारत में बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली !

माईंड वॉर्स नेशनल एकेडेमिक चैंपियनशिप को पूरे भारत में बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली !

उत्तराखण्ड
इंटरनेशनल एकेडेमिक चैंपियनशिप ने केवल माईंड वॉर्स के साथ अपने गठबंधन की घोषणा की है। इस चैंपियनशिप के लिए भारी संख्या में पंजीकरण कराते हुए भारत के अलग-अलग हिस्सों से हजारों विद्यार्थियों ने काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन क्वालिफायर टेस्ट के लिए पंजीकरण कराया, और वो माईंड वॉर्स ऐप पर इसका अभ्यास कर रहे हैं। माईंड वॉर्स एनएसी (नेशनल एकेडेमिक चैंपियनशिप) विद्यार्थियों को अपने एप्टिट्यूड का कौशल प्रदर्शित करने और विश्व में सबसे स्मार्ट प्रतियोगियों प्रतिस्पर्धा करने का अद्वितीय मंच प्रदान करता है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी किताबों से बाहर सोचने और क्रिटिकल थिंकिंग, लॉजिकल रीज़निंग, एवं प्रॉब्लम सॉल्विंग की क्षमताओं का विकास करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ये प्रतियोगी माईंड वॉर्स एप्लीकेशन पर निशुल्क उपलब्ध प्रैक्टिस ...
रामनगर (नैनीताल) : जन्मदिन के दिन स्कूल में शिक्षिका हुईं अचेत, दम तोड़ा  !

रामनगर (नैनीताल) : जन्मदिन के दिन स्कूल में शिक्षिका हुईं अचेत, दम तोड़ा !

उत्तराखण्ड
रामनगर (नैनीताल)। जिस शिक्षिका को प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी, कुछ देर बाद ही उनकी मौत ने सभी को झकझोर दिया। कक्षा में पढ़ाते हुए वह अचानक अचेत हो गईं। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। हल्द्वानी के ऊंचापुल निवासी रमा बेला (56) पत्नी अनिल बेला कालाढूंगी क्षेत्र के मोहनपुर रौतेला राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैबुआ में शिक्षिका थीं। सोमवार को उनका जन्मदिन था। लोग उन्हें फेसबुक पर जन्मदिन की बधाई दे रहे थे। वह रोज की भांति सुबह स्कूल पहुंचीं। बच्चों ने भी उन्हें विश किया। करीब साढ़े दस बजे वह कक्षा चार के बच्चों को पढ़ा रही थीं, तभी अचानक अचेत हो गईं। यह देख बच्चे घबरा गए। उन्होंने भोजनमाता को इसकी सूचना दी। भोजनमाता ने प्रधानाध्यापिका नीता वर्मा को घटना से अवगत कराया। प्रधानाध्यापिका अन्य शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों की मदद से रमा...
केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, गायक रूप कुमार राठौर और सुनाली राठौर की भजन प्रस्तुति दी। सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची। यहां रावल ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद मुख्य पु...
हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, दिल्ली के युवक की मौत, साथी घायल  !

हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, दिल्ली के युवक की मौत, साथी घायल !

उत्तराखण्ड
दोनों युवक दिल्ली सुबह करीब छह बजे बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर के मंडावली स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।   रुड़की में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस के अनुसार, गोलू गोयल पुत्र राजदीप गोयल निवासी दिल्ली(36) और रोशन पुत्र जयदेव झा निवासी करोल बाग दिल्ली सुबह करीब छह बजे बाइक से हरिद्वार जा रहे थे।   जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर के मंडावली स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।   जहां डाक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसर...